-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- New Rules Apply Under Ladki Bahin Scheme Requiring Kyc For Husbands Fathers
लाडली बहन योजना में नया नियम लागू, अब पति या पिता का भी होगा KYC, लाडली के कारण अटका 361 MLA का फंड
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Government: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत दिलाने वाली लाडकी बहिन योजना अब सरकार पर बोझ बनती नजर आ रही है। महाराष्ट्र सरकार ने अब लाडली बहनों पर नए नियम लागू कर दिए है।

लाडली बहनों के पति और पिता का केवाईसी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ladki Bahin Yojana: विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार को भारी समर्थन दिलाने वाली ‘लाडली बहन योजना’ को लेकर अब राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। योजना के तहत बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए बीते कुछ दिनों से फर्जी लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया है। चुनाव के दौरान वोटों की राजनीति के चलते इस योजना के पात्रता मानकों पर कड़ाई से अमल नहीं किया गया था।
लेकिन अब जब इस योजना से राज्य सरकार पर भारी वित्तीय बोझ आ गया है, तब सरकार ने एक के बाद एक सख्त निर्णय लेना शुरू कर दिया है। लाखों फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर कर दिया गया है। अब सरकार ने योजना के अंतर्गत एक नया और महत्वपूर्ण नियम लागू किया है, जिससे लाभार्थी महिलाओं की संख्या और घटने की संभावना है।
पति और पिता के आय की होगी जांच
अब से ‘लाडली बहन योजना’ की लाभार्थी महिलाओं के साथ-साथ उनके पति या पिता की ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत अब राज्य सरकार यह भी जांचेगी कि महिला की शादी हुई है या नहीं – यदि शादी हो चुकी है, तो पति की आय की जांच की जाएगी। यदि शादी नहीं हुई है, तो पिता की आय की जांच की जाएगी। सरकार का कहना है कि यदि लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक पाई गई, तो वह महिला योजना के लिए अपात्र मानी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
पहले केवल महिलाओं की आय जांची जाती थी, जिसमें अधिकांश महिलाएं गृहिणी होने के कारण पात्र पाई गईं। अब सरकार ने पूरा पारिवारिक आय स्रोत शामिल कर लिया है, जिससे फर्जी लाभार्थियों की छंटनी की जा सके। यह कदम उठाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ‘लाडली बहन योजना’ का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिले, जो वास्तव में आर्थिक रूप से जरूरतमंद हैं और योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।
‘लाडली’ के कारण 361 MLA का फंड अटका
राज्य में इस समय आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव की तैयारी जोरों पर है। कई राजनीतिक दल इसके लिए रणनीति भी बना रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में अगर विधायक निधि उपलब्ध होती, तो नेताओं को मतदाताओं तक पहुंचने में आसानी होती। लेकिन ‘लाडली बहन‘ जैसी कुछ योजनाओं की वजह से राज्य सरकार के खजाने पर भारी आर्थिक दबाव पड़ गया है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें, दिवाली से पहले सरकार का बड़ा फैसला, इन पर लगी पाबंदी
सूत्रों के मुताबिक, राज्य विधानसभा और विधान परिषद के 361 विधायकों को पिछले 6 महीनों से उनके निधि का इंतजार करना पड़ रहा है। आचार संहिता लागू होने से पहले फंड जारी हो, इसके लिए सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्षी विधायक भी सरकार से लगातार आग्रह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘लाडली बहन योजना’ की वजह से भारी खर्च होने के कारण कई विधायकों का फंड रोका गया है, जिससे नाराज होकर कई विधायकों ने सरकार के सामने शिकायत दर्ज कराई है।
New rules apply under ladki bahin scheme requiring kyc for husbands fathers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











