- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Demand For Flowers Demand Hike In Amravati On Dussehra
दशहरे पर Amravati बाजार में जबरदस्त रौनक, गेंदा फूल के दाम पहुंचे 100 रुपये किलो!
- Written By: अपूर्वा नायक
2 अक्टूबर को धूमधाम से विजयादशमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में Amravati में फूलों की डिमांड में भारी तेजी देखने के लिए मिल रही है। साथ ही शमी के पत्तों यानी सोना पत्ती की भी मांग बढ़ी हुई है।

गेंदा के फूल (सौ. सोशल मीडिया )
Flowers Demand In Amravati : असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी गुरुवार 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके लिए बाजार में जबरदस्त रौनक रही। दशहरे के दिन एक दूसरे को शमी के पत्ते देकर शुभकामनाएं दी जाती हैं।
इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए घर, दुकानों की अच्छी तरह से सफाई कर प्रवेश द्वारों पर फूलों के तोरण लगाए जाते हैं। इसी प्रकार शस्त्र और वाहन पूजन किया जाता है। शहर के मुख्य मार्गों पर शमी के पत्ते तथा फूलों की दुकानें सज गई हैं और बुधवार की दोपहर से ही खरीदी करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। राजकमल चौक, चित्रा चौक, जयस्तंभ चौक, गाडगे नगर, कांग्रेस नगर रोड, राजापेठ, रुख्मिणी नगर, रवि नगर, बडनेरा आदि इलाकों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
कई जगह ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा। शमी का पत्ता, आम पत्ता सहित फलों की दुकानों में भी भीड़ रही। गेंदा फूल विक्रेता गजानन बानखडे और से। इरशाद के अनुसार लगातार बारिश से गेंदा उत्पादक किसानों व फूल विक्रेताओं में निराशा थी। उन्हें बारिश से फसल खराब होने का डर था। नवरात्रि के दौरान गेंदा की कीमत काफी गिर गई थी, किंतु दशहरे में फूल को अच्छे दाम मिल रहे हैं। रुख्मिणी नगर चौक, प्रशांत नगर चौक, मालवीय चौक, इर्विन रोड, पुराना कॉटन मार्केट चौक, चौधरी चौक, चित्रा चौक, गांधी चौक, राजापेठ, रवि नगर चौक आदि क्षेत्रों में गेंदा फूल की भरमार दिखाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बच्चू कडू की बड़ी मांग; सरकार Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
36 हजार करोड़ की कर्जमाफी से सरकार ने निभाया वादा, अमरावती में बोले चंद्रशेखर बावनकुले
तड़ीपार अपराधी का परतवाड़ा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मियों को दी जान से मारने की धमकी
विकास की नई राह पर डोडा: टनल, हाईवे और ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ ने कैसे बदली जम्मू-कश्मीर के इस जिले की तकदीर?
गेंदा फूल की बहार
इस वर्ष लगातार तेज और मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं फूल बागवानी में आने वाले गुलाब, सेवंती और गेंदा की फसल को भी काफी नुकसान हुआ। गेंदा फूल कम पानी में उगाया जाने वाला फूल होने के कारण अधिक पानी मिलने से गीला होकर खराब हो गया था। किंतु गेंदा उत्पादकों के अनुसार दो-तीन दिन बारिश थमने और कुछ पौधों पर बहारदार कलियों के कारण दशहरे तक गेंदा की फसल अच्छी रही। त्योहारी फूल कहे जाने वाले गेंदा फूल की कीमत दशहरा पूर्व 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। दशहरे तक इसकी कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो हो गई, जिससे किसान और विक्रेता दोनों में उत्साह देखा गया।
ये भी पढ़ें :- Akola: प्रकाश आंबेडकर का सियासी हमला, बोले- Maharashtra में चोरों की सरकार
खरीदी के लिए शुभ दिन
इस दिन को खरीदी के लिए शुभ माना जाता है। आभूषण, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऑटोमोबाइल, मिठाई, खाय सामग्री, पूजा साम्ग्ररी, होम अप्लायंसेस, खिलीने आदि हर प्रकार की दुकानों पर दिनभर रिकार्ड भीड़ रही। मार्केट मैं भीड़ के कारण शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहे और मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
Demand for flowers demand hike in amravati on dussehra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMमहाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
Jun 08, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














