- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Womens T20 World Cup South Africa Reached The Final After Defeating Australia 6 Time World Champion Was Eliminated
Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका, 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन को किया बाहर
दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

साउथ अफ्रीका महिला टीम (फोटो- एक्स/ट्विटर)
Women’s T20 World Cup: दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच 2023 सत्र का फाइनल खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया। अंत में एलिस पैरी की 23 गेंद में 31 रन और फोबे लिचफील्ड की नौ गेंद में नाबाद 16 रन की पारी से ऑस्ट्रेलयाई टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
यह भी पढ़ें : ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली नीतू डेविड ने कहा- महिला क्रिकेटरों को मिल रहा उनका हक
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने
T20I में इंग्लैंड का कीर्तिमान, श्रीलंका के खिलाफ लगातार दर्ज की 12वीं जीत; कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
T20 World Cup में विल जैक्स ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
T20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत इन खिलाड़ियों के साथ उतरा मैदान में; देखें प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका ने अंत में अंतिम चार ओवर में 40 रन लुटाये। दक्षिण अफ्रीका ने कसी गेंदबाजी की जिसमें अयाबोंगा खाका ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मारिजाने काप और नोनकुलुलेको म्लाबा को एक एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका की जीत में कप्तान लौरा वोलवार्ट (42 रन) और बोश के बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 65 गेंद में 96 रन की आक्रामक साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। वोलवार्ट ने 37 गेंद में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि तजमिन ब्रिट्स ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 गेंद में 15 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के दोनों विकेट अनाबेल सदरलैंड ने लिए।
यह भी पढ़ें : LLC 2024: यूसुफ पठान का गरजा बल्ला, 6,6,6,6,6,6,6,6 लगाकर मैदान पर लाई आंधी पर नहीं जीत सके खिताब
Womens t20 world cup south africa reached the final after defeating australia 6 time world champion was eliminated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














