- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Neetu David Who Will Be Included In Icc Hall Of Fame Said Women Cricketers Are Getting Their Rights
ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली नीतू डेविड ने कहा- महिला क्रिकेटरों को मिल रहा उनका हक
भारत की पूर्व महिला स्पिनर नीतू डेविड को हाल में ही आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

नीतू डेविड
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत की पूर्व महिला स्पिनर नीतू डेविड को हाल में ही आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले डायन एडुल्जी को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
डेविड इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मुख्य चयनकर्ता हैं । डेविड ने एजेंसी से बात करते हुए कहा ,‘‘मैं हैरान होने के साथ रोमांचित भी थी । मुझे नहीं पता था कि हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली मैं दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हूं । लोगों के संदेश मिलने के बाद ही मुझे पता चला ।”
उन्होंने कहा ,‘‘मुझे अपने कैरियर का वह दौर याद आ गया जब हमारे पास सुविधायें नहीं होती थी लेकिन हम साथी खिलाड़ियों और परिवार के सहयोग से खेलते रहते थे ।” भारत के लिये सौ वनडे विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज ने कहा कि जब मैने भारत के लिये खेलना शुरू किया तो कोई सुविधायें नहीं थी । मुझे जिला और प्रदेश स्तर पर अपने साथी खिलाड़ियों से काफी सहयोग मिला।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
यह भी पढ़ें : IND vs NZ : 46 पर ऑल आउट होने के बाद भारत को लगा एक और बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए चोटिल
उन्होंने कहा ,‘‘जब मैने रेलवे के लिये खेलना शुरू किया तो डायना दीदी ने मेरी काफी मदद की। मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा था। अब महिला क्रिकेट का ग्राफ ऊपर की ओर जाता देख मुझे बहुत खुशी होती है। महिला क्रिकेटरों को उनका हक मिल रहा है, जिसकी वो हकदार हैं। इसके अलावा उन्होंने बीसीसीआई का धन्यवाद देते हुए कहा कि बीसीसीआई ने देश में महिला क्रिकेट का चेहरा बदल दिया है।
नीतू डेविड का करियर
बाएं हाथ की स्पिनर नीतू ने भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (10 टेस्ट और 97 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) खेले। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 47 साल की नीतू 141 विकेट के साथ भारत की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 50 ओवर के प्रारूप में 100 विकेट के आंकड़े को छूने वाली देश की पहली महिला गेंदबाज भी रहीं। विश्व कप 2005 की सबसे सफल गेंदबाज नीतू ने भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Neetu david who will be included in icc hall of fame said women cricketers are getting their rights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMमहिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
May 18, 2026 | 04:15 PMBAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
May 18, 2026 | 04:11 PMIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














