- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Womens T20 World Cup New Zealand Team In The Final After 14 Years West Indies Could Not Capitalize On The Opportunity
Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम 14 साल बाद फाइनल में, वेस्टइंडीज मौका भुनाने में नहीं हो सकी कामयाब
महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड महिला टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम को 8 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

Women’s T20 World Cup: दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड महिला टीम ने वेस्टइंडीज महिला टीम को 8 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। इस जीत के साथ अब फाइनल का मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम 14 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाई है।
अब तक 2009 और 2010 में उपविजेता रही न्यूजीलैंड टीम का सामना रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा । दक्षिण अफ्रीका ने बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराया था ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिये जॉर्जिया प्लिमर (33) और सूजी बेट्स (26) के बाद कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका । वेस्टइंडीज के लिये डोटिन ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिये जबकि एफी फ्लेचर को दो विकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर 3 महीने के लिए क्रिकेट से बाहर; जानिए क्या है वजह
IND W vs NZ W: सेमीफाइनल में होगी कांटे की जंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखे मुकाबला
महिला वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से, कोलंबो में जीत के इरादे से उतरेगी श्रीलंकाई टीम
महिला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को मिली पहली जीत, बांग्लादेश को 100 रनों से रौंदा
यह भी पढ़ें : Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका, 6 बार के वर्ल्ड चैंपियन को किया बाहर
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी वेस्टइंडीज की महिला टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज महिला टीम 120 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की टीम ने आसान लक्ष्य को मुश्किल बना दिया और मुकाबले को हार गई। ड्रिएंड्रा डॉटिन ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा बाकी बैटरों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। न्यूजीलैंड के तरफ से कार्सन ने 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं एमेलिया केर ने 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। बीजिंग ओलंपिक खेल चुकी सूजी बेट्स ने आखिरी ओवर डाला जब वेस्टइंडीज को 15 रन की जरूरत थी । बेट्स ने सिर्फ सात ही रन दिये। बेट्स, कप्तान सोफी डेवाइन और ताहुहू का यह आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है जिसे वे जीत के साथ यादगार बनाना चाहेंगी ।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम घोषित, हरमनप्रीत की कप्तानी बरकरार
Womens t20 world cup new zealand team in the final after 14 years west indies could not capitalize on the opportunity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














