-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- West Indies Vs New Zealand 1st Test Day 4 Shai Hope Century Grieves Rescue
शाई होप ने जड़ा चौथा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को कराई वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
NZ vs WI, 1st Test Day 4: शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स की शानदार साझेदारी ने वेस्टइंडीज को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। 531 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने चौथे दिन 212/4 पर मैच में वापसी की।

शाई होप (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs West Indies, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगने के बाद शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की है। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन का बड़ा लक्ष्य मिला है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 212 रन बना लिए थे। पांचवें और आखिरी दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 319 की जरूरत होगी। वेस्टइंडीज की जीत, हार या मैच का ड्रॉ होना होप और ग्रिव्स पर निर्भर है।
531 रन का लक्ष्य पाने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 72 के स्कोर पर अपने 4 शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गंवा दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच का फैसला जल्द आ जाएगा, लेकिन शाई होप और जस्टिन ग्रिव्स ने शानदार और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की और दिन के बचे हुए ओवरों में न्यूजीलैंड को कोई और सफलता नहीं लेने दी। होप और ग्रिव्स पांचवें विकेट के लिए अब तक 140 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
शाई होप की शतकीय पारी
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा रहा। शाई होप चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 183 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 116 रनों की पारी खेली है। यह शाई होप का टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक है। इस दौरान शाई होप का साथ जस्टिन ग्रीव्स ने दिया। ग्रिव्स 143 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
यह भी पढ़ें: टॉम लैथम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट पर 466 रन बनाकर घोषित की थी। पहली पारी में मिले 64 रन की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 531 रन का लक्ष्य दिया है। कप्तान टॉम लैथम ने 145 और रचिन रवींद्र ने 176 रन की पारी खेली थी।वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 5, ओजे शिल्ड्स ने 2 और जायडन सिल्स ने 1 विकेट लिए।
वहीं पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 231 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 167 रनों पर ऑलआउट हो गई और पहली पारी के आधार पर 64 रनों से पिछड़ गई। पहली पारी में भी शाई होप ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा था।
West indies vs new zealand 1st test day 4 shai hope century grieves rescue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














