- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Announce Squad For 1st Test Vs West Indies Kane Williamson Included In This Team
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, एक साल बाद केन विलियमसन की हुई वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
New Zealand Announce Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड ने अपने 14 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इस टीम में केन विलियमसन की वापसी हुई है।

केन विलियमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand Announce Squad For 1st Test Vs West Indies: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में केन विलियमन की वापसी हुई है। केन विलियमसन ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2024 में खेला था। अब फिर से टीम में उनकी वापसी हुई है। यह मुकाबला 2 से 6 दिसंबर तक खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि केन विलियमसन के जुड़ने से टीम में मजबूती मिली है। उनके कौशल और नेतृत्व को फिर से टेस्ट टीम में पाकर अच्छा लगेगा। उन्होंने रेड-बॉल क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करने का समय लिया है और वे पहले टेस्ट से पहले प्लंकेट शील्ड के दूसरे राउंड में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलने के लिए उत्सुक होंगे।
विलियमसन के अलावा इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल
विलियमसन के अलावा तेज गेंदबाज जेकब डफी, जैक फोल्क्स और ब्लेयर टिकटनर को भी पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। जेकब डफी और जैक फोल्क्स ने अगस्त 2025 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। फोल्क्स ने उस मैच में नौ बल्लेबाज़ों को आउट कर न्यूज़ीलैंड के टेस्ट डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड बनाया। ब्लेयर टिकटनर टेस्ट टीम में 2023 के बाद पहली बार लौटे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
IND Vs AFG: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल ने जड़ा शतक, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने लिखी थी इंग्लैंड के स्वर्णिम काल की कहानी, दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडरों में थे शुमार
वॉल्टर ने फोल्क्स के चयन पर कहा कि जैक ने अपने पहले टेस्ट में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके हालिया सफेद गेंद में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं काइल जेमिसन और ग्लेन फिलिप्स को पहले टेस्ट के लिए नहीं चुना गया। दोनों अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।
डेरिल मिचेल को भी किया गया शामिल
इसके अलावा डेरिल मिचेल को पहले वनडे के दौरान जांघ में चोट लगने के बाद वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में उनकी वापसी हुई है। चोट की वजह से मैट फिशर (शिन), विल ओ’रुर्क (पीठ) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) को टीम में शामिल नहीं किया गया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ज़ैक फाउल्केस, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर।
New zealand announce squad for 1st test vs west indies kane williamson included in this team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














