शाई होप ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
शाई होप ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
शाई होप (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New Zealand vs West Indies, 2nd ODI: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकालबे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इतिहास रच दिया है। शाई होप अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में शाई होप ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।

वनडे में सबसे अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। उन्होंने ऐसा 12 टीमों के खिलाफ किया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा 11 टीमों के खिलाफ ही किया था। इस शतक के साथ शाई होप ने वनडे क्रिकेट में अपना 19वां शतक लगाया। इसी के साथ शाई होप ने ब्रायन लारा के शतक की बराबरी भी कर ली है। ब्रायन लारा ने भी अपने वनडे करियर के दौरान 19 शतक जड़े थे।

वनडे में सबसे अलग-अलग विरोधियों के खिलाफ शतक

  • 12 - शाई होप
  • 11 - सचिन तेंदुलकर
  • 11 - रिकी पोंटिंग
  • 11 - क्रिस गेल
  • 11 - हाशिम अमला
  • 11 - मार्टिन गुप्टिल

शाई होप ने अपने 147 वनडे मैचों के करियर में अब तक 13 देशों में खेला है। दिलचस्प बात यह है कि वह केवल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूएई इन तीन देशों में ही शतक नहीं लगा पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने मात्र तीन और यूएई में सिर्फ दो वनडे खेले हैं, इसलिए वहां शतक का न आना समझ में आता है। हालांकि इंग्लैंड में उन्होंने 17 मैच खेले हैं, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रहा है। इंग्लैंड में वे अब तक पांच अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन शतक उनसे दूर ही रहा।

होप के अधिकतर शतक वेस्टइंडीज की घरेलू पिचों पर आए हैं, जबकि विदेशी मैदानों की बात करें तो भारत उनके लिए सबसे लकी साबित हुआ है। भारत में उन्होंने अब तक तीन शानदार शतक लगाए हैं।

इन देशों में शाई होप ने जड़ा है शतक

देश (Country) शतकों की संख्या (No. of Centuries)
वेस्टइंडीज 5
भारत 3
आयरलैंड 2
ज़िम्बाब्वे 2
बांग्लादेश 2
नीदरलैंड 1
पाकिस्तान 1
दक्षिण अफ्रीका 1
श्रीलंका 1
न्यूज़ीलैंड 1

66 गेंदों में जड़ा शतक

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महज 66 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। यह न्यूजीलैंड में उनका पहला शतक था और इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज़्यादा देशों में वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी कर ली। क्रिस गेल और विराट कोहली ने भी 10 देशों में वनडे शतक लगाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com