ZIM vs WI: वानखेड़े में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने मचाया तहलका, खड़ा किया T20 WC 2026 का सबसे बड़ा स्कोर- 254/6
ZIM vs WI: वानखेड़े में कैरेबियाई टीम ने टी20 विश्वकप कप 2026 का सबसे बड़ा व ओवरऑल टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का स्कोर खड़ा किया।
- Written By: संजय बिष्ट
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- सोशल मीडिया)
ZIM vs WI, T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्वकप 2026 का 44वां मैच मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े पर खेला जा रहा है। इस दौरान वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बना दिया है। कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे के सामने 254 रन का स्कोर खड़ा किया। अब जिम्बाब्वे की टीम को जीत के लिए 255 रन बनाने होंगे।
Blink and you missed magic.✨ An innings you just couldn’t look away from.😍#T20WorldCup | #WIvZIM | #MaroonSpirit pic.twitter.com/RIJbHNqreV — Windies Cricket (@windiescricket) February 23, 2026
वेस्टइंडीज के कप्तान के नाम इस मुकाबले में टॉस नहीं रहा, लेकिन टीम ने यह साबित कर दिया कि जीत केवल टॉस पर निर्भर नहीं करती। बल्लेबाजी का मौका मिलते ही कैरेबियाई टीम ने आक्रामक अंदाज अपनाया और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर MI को दिया बल्लेबाजी का न्योता, रोहित शर्मा प्लेइंग XI से हुए बाहर
MI vs PBKS Live Score: अर्शदीप सिंह ने बैक टू बैक झटके दो विकेट, पहले रिकल्टन फिर सूर्या को भेजा पवेलियन
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
Khaleel Ahmed Replacement: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव
हेटमायर और पॉवेल की विस्फोटक बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की पारी की असली जान रहे शिमरोन हेटमायर। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 85 रनों की तूफानी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट बेहद प्रभावशाली रहा और उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
BOX OFFICE!🍿🎥 Who else enjoyed that innings?🙌🏽#T20WorldCup | #MaroonSpirit | #WIvZIM pic.twitter.com/t3Vg4JGW6n — Windies Cricket (@windiescricket) February 23, 2026
दूसरे छोर से रोवमैन पॉवेल ने भी शानदार साथ निभाया। पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए और अर्धशतक जमाया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की दमदार साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह वेस्टइंडीज की ओर मोड़ दिया।
निचले क्रम का भी अहम योगदान
मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े। रोमारियो शेफर्ड ने 21 और जेसन होल्डर ने 13 रनों का योगदान दिया। हालांकि ब्रैंडन किंग (9) और कप्तान शाई होप (14) बड़ी पारी नहीं खेल सके और जल्दी आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में नहीं बज रहा वेस्टइंडीज का राष्ट्र गान, कारण ऐसा कि ICC भी हो गया मजबूर
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का प्रदर्शन
जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजराबानी ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर को एक-एक सफलता मिली। बावजूद इसके, वे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सके। कुल मिलाकर, यह मुकाबला वेस्टइंडीज की दमदार बल्लेबाजी और टीम की गहराई का शानदार उदाहरण बन गया।
