MI vs PBKS Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा पांचवां झटका, अर्शदीप ने रदरफोर्ड को किया क्लीन बोल्ड
RCB vs LSG Live Score Updates: वानखेड़े में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबजी का फैसला किया है। अब MI विपक्षी टीम के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा कर हार के सिलसिले को रोकना चाहेगी।
- Written By: संजय बिष्ट
MI vs PBKS 24th Match Live Update
16 Apr 2026 09:12 PM (IST)
16 Apr 2026 09:12 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब को मिली 5वीं सफलता
शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में पंजाब किंग्स को 5वीं सफलता मिल चुकी है। उन्हें अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 19 ओवर के बाद MI का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन है।
16 Apr 2026 09:08 PM (IST)
16 Apr 2026 09:08 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: नहीं चला कप्तान हार्दिक का बल्ला
इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का चौथा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है।
16 Apr 2026 09:01 PM (IST)
16 Apr 2026 09:01 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: डिकॉक ने 53 गेंदों में पूरा किया शतक
सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे क्विंटन डिकॉक ने 53 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17.2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 175-3 है।
16 Apr 2026 08:43 PM (IST)
16 Apr 2026 08:43 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा
नमन धीर के रूप में मुंबई इंडियंस का तीसरा बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका है। नमन ने 31 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ 75 रन के साथ क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद MI ने 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।
16 Apr 2026 08:32 PM (IST)
16 Apr 2026 08:32 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: 12 ओवर बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 125-2
12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 125 पहुंच गया है। इस वक्त क्विंटन डिकॉक 71 रन और नमन धीर 46 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
16 Apr 2026 08:30 PM (IST)
16 Apr 2026 08:30 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: क्विंटन डिकॉक ने ठोकी विस्फोटक अंदाज में फिप्टी
क्विंटन डिकॉक ने 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ नमन धीर उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। मुंबई के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
16 Apr 2026 08:08 PM (IST)
16 Apr 2026 08:08 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: 7 ओवर बाद 67-2
युजवेंद्र चहल का सातवां ओवर काफी महंगा साबित हुए। 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर नमन धीर 34 और क्विंटन डिकॉक 26 बनाकर मौजूद हैं।
16 Apr 2026 07:47 PM (IST)
16 Apr 2026 07:47 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाज पवेलियन लौटे
तीसरे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके हैं। उन्होंने पहले रियान रिकल्टन और फिर सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाकर मुंबई को दोहरा झटका दिया है। 3.1 ओवर के बाद मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए हैं। इस वक्त क्रीज पर क्विंटन डिकॉक और नमन धीर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
16 Apr 2026 07:09 PM (IST)
16 Apr 2026 07:09 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
16 Apr 2026 07:08 PM (IST)
16 Apr 2026 07:08 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डिकॉक, रियान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपर चाहर, जसप्रीत बुमराह।
16 Apr 2026 07:02 PM (IST)
16 Apr 2026 07:02 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस
वानखेड़े में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबजी का फैसला किया है। टॉस जीतकर उन्होंने कहा- "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। अब तक हमारा कॉम्बिनेशन शानदार रहा है, इसलिए हम इसे जारी रखना चाहते हैं। टीम को वर्तमान पर ही ध्यान देना चाहिए और अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।" अब मुंबई इंडियंस अपने घर पर विपक्षी टीम के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा कर हार के सिलसिले को रोकना चाहेगी।
🚨Toss update from Mumbai 🚨@PunjabKingsIPL won the toss and elected to bowl first against @mipaltan
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS pic.twitter.com/8JUs4Tk9hj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
16 Apr 2026 06:51 PM (IST)
16 Apr 2026 06:51 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है। रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सर्वोच्च स्कोर 223 रन है, जबकि मुंबई के खिलाफ पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 230 रन रहा है, जो दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को दर्शाता है।
16 Apr 2026 06:50 PM (IST)
16 Apr 2026 06:50 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां रन बनाना अपेक्षाकृत आसान रहता है। हाल ही में यहां खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी 222 रन बना डाले थे। इस मैदान की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 172 रन है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता। अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 210 से 220 रन तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि मुकाबले में बढ़त बनाई जा सके और विपक्षी टीम पर दबाव डाला जा सके।
Under the Mumbai night sky 🌃
Another heavyweight clash beckons 🔥
Gearing up for @mipaltan 🆚 @PunjabKingsIPL 💙❤️#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS pic.twitter.com/x3lMlBDfQY
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
16 Apr 2026 06:48 PM (IST)
16 Apr 2026 06:48 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर आईपीएल सीजन की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उसे केवल एक जीत मिली है। मुंबई को लगातार अपने पिछले तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है, जिससे टीम दबाव में नजर आ रही है।
A much-needed win is what #MI want 📈
An invincible tag is what #PBKS want to keep 💪A lot to play for at Wankhede 🏟️#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS | @mipaltan | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/Dx0cT1wW3k
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
16 Apr 2026 06:47 PM (IST)
16 Apr 2026 06:47 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: शानदार फॉर्म में अय्यर की पंजाब किंग्स
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में बेहतरीन लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
16 Apr 2026 06:46 PM (IST)
16 Apr 2026 06:46 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई बनाम पंजाब का मैच
आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा, जो अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला फैंस के लिए बेहद रोमांचक साबित हो सकता है।
16 Apr 2026 06:45 PM (IST)
16 Apr 2026 06:45 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।
16 Apr 2026 06:44 PM (IST)
16 Apr 2026 06:44 PM (IST)MI vs PBKS Live Score Update: पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।
Indian Premier League 2026, 24th Match MI vs PBKS Live Update: आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम यहां बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। पंजाब किंग्स ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, जबकि मिचेल सैंटनर भी इस मुकाबले से बाहर हैं।
MI की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
PBKS की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टाइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
