WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह
Indian Cricket Team: सुपर 8 में जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज मैच का असर भारत के क्वालिफिकेशन पर पड़ेगा। किसकी जीत से भारत को फायदा होगा और कैसे एक जीत से सेमीफाइनल का रास्ता तय हो सकता है, जानिए समीकरण।
- Written By: संजय बिष्ट
जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और भारतीय टीम की फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Super 8: टीम इंडिया ने सुपर 8 चरण की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ की, जिससे सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब 23 फरवरी को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के क्वालिफिकेशन समीकरण पर सीधा असर डालेगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है।
सुपर 8 में समीकरण हुए पेचीदा
पहले मुकाबले में हार के बाद भारत के पास गलती की गुंजाइश कम बची है। सुपर 8 में हर टीम के पास सीमित मैच हैं, ऐसे में हर नतीजा अंक तालिका और नेट रन रेट पर प्रभाव डालेगा। वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच का परिणाम तय करेगा कि भारत को आगे किस रणनीति के साथ उतरना होगा।
वेस्टइंडीज की जीत से क्या बदलेगा?
यदि वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो उसे दो महत्वपूर्ण अंक मिलेंगे। ऐसी स्थिति में भारत को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले, यानी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ, हर हाल में जीतने होंगे। अगर भारत जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज से हार जाता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो सकती है। इसलिए वेस्टइंडीज की जीत भारत पर अतिरिक्त दबाव डालेगी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने खड़ा किया IPL 2026 का सबसे बड़ा टोटल, लखनऊ को जीत के लिए बनाने होंगे 255 रन
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
जिम्बाब्वे की जीत से खुलेगा रास्ता
दूसरी ओर, अगर जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज को मात देता है, तो समीकरण भारत के पक्ष में झुक सकते हैं। इससे वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ेगा और भारत के लिए अंक तालिका में ऊपर पहुंचने का मौका बनेगा। ऐसे परिदृश्य में भारत यदि जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो उसका दावा मजबूत हो जाएगा।
सिर्फ एक जीत से भी संभव सेमीफाइनल
दिलचस्प बात यह है कि कुछ खास परिस्थितियों में भारत एक जीत के दम पर भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। मान लें कि जिम्बाब्वे 23 फरवरी का मैच जीत जाए, लेकिन बाद में भारत से बड़े अंतर से हार जाए। साथ ही साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच बड़े अंतर से जीत ले। तब यदि भारत वेस्टइंडीज से करीबी मुकाबले में हार भी जाए, तो फैसला नेट रन रेट पर जा सकता है। बेहतर नेट रन रेट भारत को अंतिम चार में पहुंचा सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच शोक में डूबा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, PCB ने की पुष्टि
सुपर 8 जैसे छोटे चरण में नेट रन रेट अक्सर निर्णायक साबित होता है। इसलिए भारत को न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत की भी जरूरत पड़ सकती है। आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन और रणनीति ही तय करेंगे कि टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर पाती है या नहीं।
