MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर MI को दिया बल्लेबाजी का न्योता, रोहित शर्मा प्लेइंग XI से हुए बाहर
IPL 2026: वानखेड़े में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबजी का फैसला किया है। अब MI विपक्षी टीम के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा कर हार के सिलसिले को रोकना चाहेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मुंबई इंडियंस (फोटो- सोशल मीडिया)
MI vs PBKS 24th Match IPL 2026 Playing XI: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है, जबकि मुंबई इंडियंस जीत की तलाश में मैदान पर उतरी है। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच की पूरी संभावना है।
टॉस जीतकर पंजाब ने चुनी गेंदबाजी
मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना इस मैदान पर आसान हो सकता है। पंजाब की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और वही संयोजन बरकरार रखा है, जिसने अब तक टीम को शानदार नतीजे दिलाए हैं। टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और वह अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी।
🚨Toss update from Mumbai 🚨@PunjabKingsIPL won the toss and elected to bowl first against @mipaltan Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS pic.twitter.com/8JUs4Tk9hj — IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
ये भी पढ़ें- Khaleel Ahmed Replacement: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
रोहित शर्मा हुए बाहर
मुंबई इंडियंस को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा मिचेल सेंटनर भी बीमारी की वजह से नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह मुंबई ने क्विंटन डी कॉक और मयंक रावत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। अब टीम की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर ज्यादा बढ़ गई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें: LIVE MI vs PBKS Live Score
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
