IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
Virat Kohli IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Highest Run Scorer: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस हर मैच के साथ और भी दिलचस्प होती जा रही है। बल्लेबाजों के बीच रनों का अंतर काफी कम है, जिसके चलते हर मुकाबले के बाद टॉप खिलाड़ियों की रैंकिंग बदल रही है। इस कड़ी टक्कर के बीच विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। खास बात यह है कि टॉप 5 बल्लेबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है।
विराट कोहली बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली ने इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने पांच मैचों में 228 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 57 और स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है। विराट कोहली ने अब तक 25 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। आरसीबी और एलएसजी के बीच हुए मुकाबले में उन्होंने 49 रन की पारी खेली, हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। पूरी तरह फिट न होने के बावजूद वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे और टीम के लिए अहम योगदान दिया।
3️⃣7️⃣ year young Virat Kohli is now the Orange Cap holder with a 1️⃣5️⃣8️⃣ strike-rate!🫰 pic.twitter.com/uOzM1Pe11V — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026
हेनरिक क्लासेन दे रहे हैं कड़ी टक्कर
ऑरेंज कैप की दौड़ में विराट कोहली को सबसे बड़ी चुनौती हेनरिक क्लासेन से मिल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने पांच मैचों में 224 रन बनाए हैं और वह केवल चार रन पीछे हैं। क्लासेन का औसत 44.80 और स्ट्राइक रेट 142.68 का है। उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के लगाए हैं, जिससे साफ है कि वह भी शानदार लय में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Khaleel Ahmed Replacement: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव
MI में बड़ा फेरबदल…, अथर्व अंकोलेकर हुए बाहर, अब नीली जर्सी में गदर मचाएगा पंजाब का यह 21 वर्षीय सितारा
IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका, बाहर हुआ टीम का मैच विनर खिलाड़ी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान, सीजन के बीच में खलील अहमद हुए बाहर; अब टीम में कौन भरेगा उनकी जगह?
ये भी पढ़ें: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव
टॉप 5 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 222 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और उनका स्ट्राइक रेट 213.46 का है। ईशान किशन 213 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं, जिनके नाम 22 चौके और 12 छक्के हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी 200 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं और 263.16 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उन्होंने 18 चौके और 18 छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया है।
