-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Wankhede Semi Final Ticket Black Marketing Man Arrested For Selling Ticket
वानखेड़े में सेमीफाइनल से पहले टिकटों की कालाबाजारी, 25 हजार में टिकट बेचने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs England: टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले वानखेड़े स्टेडियम के टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 टिकट बरामद किए।

टी20 वर्ल्ड का टिकट (फोटो-सोशल मीडिया)
Wankhede Stadium Ticket Black Marketing: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी आईसीसी की ओर से तय कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर टिकट बेच रहा था। वह ब्लैक में एक टिकट 25 हजार में बेच रहा था। आरोपी के पास से भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के 10 टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह शख्स डोंगरी में रहता है, जो क्रिकेट का बेहद शौकीन है। वह अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम में बैठकर सेमीफाइनल मैच देखना चाहता था। टिकट की तलाश के दौरान उन्हें जहीर कमालुद्दीन बामने नाम के एक व्यक्ति के बारे में पता चला, जो महंगे दाम पर टिकट बेच रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
ऐसे पकड़ाया टिकट ब्लैक करने वाला शख्स
आरोपी ने बताया कि टिकट की कीमत रोज बदलती है और यह आईसीसी के तय रेट से ज्यादा होगी। 4 मार्च को दोनों के बीच फिर बात हुई, तब आरोपी ने एक टिकट के लिए 25 हजार रुपये मांगे और पैसे लेकर डॉकयार्ड रोड के एक रेस्टोरेंट के पास मिलने के लिए कहा। इसके बाद शख्श ने इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी को दी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया।
यह भी पढ़ें: चुनाव टिकट छोड़ ‘मैच टिकट’ के पीछे पड़े महाराष्ट्र के विधायक, विधानसभा में गूंजा वानखेड़े का शोर
क्राइम ब्रांच की टीम डॉकयार्ड रोड स्थित नवाब हयात मस्जिद के पास गनी बिल्डिंग के पास पहुंची। कुछ देर बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, तभी आसपास सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के अलग-अलग पवेलियन के 10 टिकट मिले। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा था?
Wankhede semi final ticket black marketing man arrested for selling ticket 25000
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














