-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- India Women Beat Bangladesh T20 World Cup 2026 Semi Final Race
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
- Written By: अक्षय साहू
Women T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत रखी हैं।

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया (सोर्स- IANS)
India VS Bangladesh Match: भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखा। 34 गेंदों में 53 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने चारों मैच जीतकर पहले स्थान पर है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। टीम चार में से तीन मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष पर काबिज है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों में दो जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Women’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
136 रनों पर ढेर हुई बांग्लादेश
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना पाई। टीम की शुरुआत खराब रही और दिलारा अख्तर महज 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद शोभना मोस्तरी (22) और जुएरिया फिरदौस (33) ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। कप्तान निगार सुल्ताना ने 27 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय गेंदबाजों ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं श्री चरणी ने 2 विकेट, जबकि रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
शेफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी
137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना (8) और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। इसके बाद शेफाली ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। शेफाली ने 34 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 53 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
हालांकि बीच के ओवरों में भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज ने पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अंत में हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा (नाबाद 5) ने भारत को आसान जीत दिलाई। बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने 2 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर को 1-1 सफलता मिली।
India women beat bangladesh t20 world cup 2026 semi final race
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
Jun 26, 2026 | 07:17 AMनागपुर में थमी बारिश, उमस से लोग परेशान; मौसम विभाग का अनुमान, 1 जुलाई तक बनी रहेगी हल्की फुहारों की संभावना
Jun 26, 2026 | 07:12 AMरामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की भीषण टक्कर में ‘ताशा पार्टी’ के 7 लोगों की मौके पर मौत
Jun 26, 2026 | 07:10 AMBirthday Horoscope 26 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Jun 26, 2026 | 07:04 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जून LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज NCORD की बड़ी बैठक
Jun 26, 2026 | 06:56 AMMaruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
Jun 26, 2026 | 06:49 AM26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Jun 26, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














