- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohlis Cap Number Test 269 Shubman Gill Scored Double Century Against England
एजबेस्टन में शुभमन गिल के 269 रन, आ गई विराट कोहली की याद, ‘कनेक्शन’ कमाल का…
शुभमन गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 269 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। साल 2011 से विराट कोहली को इस नंबर से गहरा लगाव रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट

विराट कोहली और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में उनकी कमी साफ दिख रही है। वहीं, एजबेस्टन में कप्तान शुभनम गिल की 269 रनों की पारी के बाद कुछ लोगों का कहना है कि टीम इंडिया को विराट की बराबरी का अगला स्टार मिल चुका है। इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। अब तक वो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने लीड्स टेस्ट में कप्तान के तौर पर पहला शतक लगाया था।
इसके बाद एजबेस्टन में उन्होंने 269 रनों की शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। अब वो कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। बर्मिंघम में उनके 269 रनों से विराट कोहली का कनेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली का इस नंबर के साथ क्या रिश्ता है?
विराट का 269 कनेक्शन
पहली खास बात तो ये है कि शुभमन गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ जो 269 रन बनाए हैं, वो 69.50 की औसत के साथ बनाए हैं। ये गिल के लिए टेस्ट क्रिकेट की बेस्ट पारी साबित हुई। अब जो दूसरी खास बात है वो ये कि इस नंबर के साथ विराट कोहली का पूराना नाता रहा है। दरअसल, विराट कोहली की टेस्ट कैप का भी यही 269 नंबर है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
CSK vs KKR: पांच मैच से बाहर रहकर भी धोनी ने बना दिया नया रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उस वक्त वो टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के डेब्यू करने वाले 269वें खिलाड़ी बने थे। यही कारण है कि उन्हें इस नंबर की कैप दी गई थी।
एजबेस्टन टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 69.50 की औसत से 269 रन बनाए. ये गिल की टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ पारी है. आपको जानकार हैरानी होगी कि गिल की 269 रनों की पारी का विराट कोहली से खास कनेक्शन है. टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में 269वें भारतीय टेस्ट प्लेयर के रूप में टीम में एंट्री ली थी
रवींद्र जडेजा ने बताया, बर्मिंघम टेस्ट में क्यों कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका?
धोनी की कप्तानी में किया था टेस्ट डेब्यू
उस दौरान भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को टेस्ट कैप सौंपी थी। हालांकि कोहली अपने टेस्ट डेब्यू में कुछ कमाल नहीं कर पाए। इस मुकाबले की दोनो पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 19 रन निकले थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 4 जबकि दूसरी पारी में 15 रन बनाए।
Virat kohlis cap number test 269 shubman gill scored double century against england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMUP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM














