-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Talks About Kuldeep Yadavs Absence In The Edgbaston Test
रवींद्र जडेजा ने बताया, बर्मिंघम टेस्ट में क्यों कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एजबेस्ट टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में उम्मीद थी कि उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को अंतिम 11 में जगह मिली।

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबले बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में अब तक दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। अब जाकर दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का कारण पता चल पाया है। इसका कारण सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने बताया है।
दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान टीम इंडिया को 3 बड़े बदलाव देखने को मिले। दूसरे मैच में बुमराह को आराम दिया गया। वहीं, शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया। ऐसे में उम्मीद थी कि जसप्रीत बुमराह की जगह कुलदीप यादव को मौका मिलेगा, लेकिन मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया। अब कुलदीय यादव पर रवींद्र जडेजा ने बयान दिया है।
जेडजा ने कुलदीप को बाहर बैठाने का कारण बताया
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम के सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आए। उन्होंने इस दौरान कहा कुलदीप यादव पर बात करते हुए कहा कि “जब भी कुलदीप को मौका मिलेगा, वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मैं उनके साथ समय बिताता हूं, लेकिन हम जब भी बाहर जाते हैं, हम कभी क्रिकेट पर चर्चा नहीं करते हैं। एक खिलाड़ी को हमेशा नियंत्रिणीय चीजों पर ध्यान लगाना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
इसके आगे जडेजा ने एजबेस्टन की पिच पर बात की। उन्होंने कहा कि “अभी मैं यही कहूंगा कि मेरे सामने कुछ भी नहीं है। मैंने दो दिनों में एक भी गेंद स्पिन होते नहीं देखा है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, मुझे उम्मीद है कि स्पिनर को ऐसे विकेटों से अधिक मदद मिलेगी”
Ravindra Jadeja on Shubman Gill’s growth as Indian captain. ❤️pic.twitter.com/IBMVzEWGF2 — Ahmed Says (@AhmedGT_) July 4, 2025
अगर बात करें इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज की तो वो एजबेस्टन में भारत की पहली पारी के दौरान 3 विकेट लेने में कामयाब हो पाए। उन्होंने ऋषभ पंत, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज को अपना शिकार बनाया। अब देखने वाली बात होगी कि एजबेस्टन की पिच में भारत के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर अपना कमाल दिखा पाते हैं या नहीं।
सिर्फ दो विकेट दूर, फिर इस दिग्गज इंग्लिश गेंदबाज से आगे निकल जाएंगे ‘सर’ जडेजा
भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने कप्तान गिल के दोहरे शतक के बाद इंग्लैंड के सामने 587 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 87, रवींद्र जडेजा ने 89 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन का पारी खेली। इसके जवाब में 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। अब तीसरे दिन का खेल 4 जुलाई को साढे तीन बजे से शुरु होगा।
Ravindra jadeja talks about kuldeep yadavs absence in the edgbaston test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMPM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
Aug 05, 2026 | 04:02 PMUBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














