- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Reaches Edgbaston Shubman Gill Double Century Ind Vs Eng
एजबेस्टन में गिल की ऐतिहासिक पारी के गवाह बने वैभव सूर्यवंशी, स्टैंड में आए नजर
एजबेस्टन में भारत का प्यूचर स्टार टीम इंडिया के मौजूदा स्टार को देख रहा था। दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को स्टैंड में देखा गया।
- Written By: संजय बिष्ट

वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। अब तक दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद भारत इस टेस्ट मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है।
शुभमन गिल की शतकीय पारी के बाद टीम इंडिया ने दूसरे दिन इंग्लैंड के सामने 587 रन बनाए। इस दौरान भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी एजबेस्टन के स्टैंड में देखा गया। कुल मिलाकर वैभव सूर्यवंशी भी शुभमन गिल की एतिहासिक पारी के गवाह बन गए।
एजबेस्टन पहुंचे वैभव सूर्यवंशी
दरअसल, इस वक्त भारत की मुख्य टीम के अलावा अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां पर भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज कर रहा है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है। यही कारण था कि वैभव सूर्यवंशी भी दूसरे दिन के खेल देखने के लिए एजबेस्टन पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
37 गेंदों में 93 रन, शतक चूके प्रियांश आर्य का तहलका, स्ट्राइक रेट में वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खतरनाक
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर अब सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, आयरलैंड दौरे पर कर सकते हैं डेब्यू
क्या हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? प्लेइंग 11 में नाम न होने के पीछे छिपा है RR का बड़ा प्लॉन
Vaibhav Suryavanshi in the stands at the Edgbaston. pic.twitter.com/p7xMZoZdQf — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 3, 2025
वैभव सूर्यवंशी ने भी स्टैंड से शुभमन गिल का पारी का भरपूर आनंद लिया। जब गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा किया तो स्टैंड में अंडर 19 टीम को भी देखा गया। गिल की पारी को देखकर भारत के युवा खिलाड़ियों के अंदर भी जोश पैदा हुआ होगा। बता दें कि 2 जुलाई को भारत और इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की बदौलत जीत दर्ज की थी।
त्रिनिदाद में PM मोदी ने कैरेबियाई दिग्गज के लिए कहा- कभी ब्रायन लारा तो…
दूसरे दिन का हाल
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने कप्तान गिल के दोहरे शतक के बाद इंग्लैंड के सामने 587 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान के अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन का पारी खेली। इसके जवाब में 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। अब तीसरे दिन का खेल 4 जुलाई को साढे तीन बजे से शुरु होगा।
Vaibhav suryavanshi reaches edgbaston shubman gill double century ind vs eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














