

बर्मिंघम: लीड्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया सीरीज के दूसरे मैच के दौरान लय में दिख रही है। कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम को फ्रंट से लीड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहली पारी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके पीछी की वजह टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के द्वारा लगाया गया दोहरा शतक है।
उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन की विशाल पारी खेली। इसके साथ ही वो इंग्लैंड में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कुल मिलाकर गिल कप्तान के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने अपने प्लान के बारे में बताया है।
एजबेस्टन में जैसे ही गिल ने 200 रन का आंकड़ा पार किया। फैंस सोशल मीडिया में कप्तान के 300 रन की मांग करने लगे। हालांकि शुभमन गिल ये मांग पूरी नहीं सके और 269 रन पर आउट हो गए। लेकिन उनकी ये पारी भारत के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी साबित हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी इस पारी का राज खोला है।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद गिल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का राज खोला। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि "मैंने कुछ चीजों पिर काम किया और आईपीएल के अंत में, जो टेस्ट क्रिकेट में जाने से पहले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अब जीत तरह से चीजें हुई हैं, उसे देखते हुए यह मेरे लिए काम कर रहा है।"
इसके आगे गिल ने बताया कि "मैंने पिछले कुछ दिनों से कोई स्लिप कैच नहीं लिया क्योंकि मैं बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन उस कैच को पकड़ना अच्छा लगा। फील्डिंग बहुत महत्वपूर्ण थी और हमने इस बारे में चर्चा की कि अगर हम पिछले गेम में आधे भी अच्छे होते, तो चीजें अलग होती।"