- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vidarbha Won The Ranji Trophy Title In 3rd Time
Ranji Trophy: विदर्भ तीसरी बार बना विजेता, 7 साल बाद जीता खिताब; केरल ने खेल खत्म होने से पहले ही कबूल की हार
रणजी ट्रॉफी का तीसरा खिताब विदर्भ ने अपने नाम कर लिया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल मुकाबले में पहली पारी के बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही विदर्भ 7 साल बाद ट्रॉफी जीतने में सफल रही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

विदर्भ की टीम ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रणजी ट्रॉफी का तीसरा खिताब विदर्भ ने अपने नाम कर लिया है। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल मुकाबले में पहली पारी के बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही विदर्भ 7 साल बाद ट्रॉफी जीतने में सफल रही। इससे पहले विदर्भ ने 2018-19 में खिताब अपने नाम किया था। विदर्भ ने पहली बार 2017-18 में रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
विदर्भ ने फाइनल मुकाबले के पहली पारी में 379 रन बनाए थे और केरल को 342 रन पर आउट कर 37 रन की महत्वपूर्ण बढ़त कायम की। वहीं दूसरी पारी में विदर्भ ने नौ विकेट पर 375 रन बनाकर मैच को खत्म किया। यह मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी के बढ़त के हिसाब से विदर्भ को चैंपियन घोषित किया गया। पिछले सीजन में विदर्भ फाइनल मुकाबले में मुंबई से हार गई थी। लेकिन इस मुंबई को सेमीफाइनल में हराकर पहले ही बाहर कर दिया।
करुण नायर का हुआ जय-जयकार
इस सत्र में विदर्भ में शामिल हुए अनुभवी नायर ने सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी में पांच शतकों के साथ ही टीम का नेतृत्व नहीं किया बल्कि रणजी ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे, उन्होंने नौ मैच में 53.93 के औसत से चार शतकों और दो अर्द्धशतकों की मदद से 863 रन बनाए। फाइनल में नायर ने 86 और 135 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
Ranji Trophy Final: शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे कर्नाटक के गेंदबाज
Ranji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह
KL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत
‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई
वहीं 21 वर्षीय मालेवार दो शतकों और छह अर्द्धशतकों की मदद से 52.20 के औसत से 783 रन बनाकर पांचवें स्थान पर रहे, उन्होंने फाइनल में 153 और 73 रन बनाए। नायर और मालेवार फाइनल में विदर्भ की जीत के सूत्रधार रहे, उन्होंने दोनों पारियों में 215 और 183 रन की साझेदारी निभाई और अपनी टीम को दोनों पारियों में मुश्किल हालात से बाहर निकाला।
अंतिम दिन भी विदर्भ रही हावी
विदर्भ ने अंतिम दिन 249/4 स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। करुण नायर ने 132 और कप्तान अक्षय वाडकर ने चार से आगे खेलना शुरू किया। करुण हालांकि, अपने स्कोर में सिर्फ तीन रन का ही इजाफा कर सके और उन्हें आदित्य सरवटे ने पवेलियन भेजा। इसके कुछ देर बाद ईडेन एप्पल ने ने हर्ष दुबे को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। फिर सरवटे ने आदित्य (25) को आउट कर विदर्भ को सातवां झटका दिया। उसके बाद दर्शन नालखंडे ने नाबाद 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 375 रन बनाए। जैसे ही नालकंडे ने अर्धशतक लगाया, मैच समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रॉफी जीतते ही करोड़पति बनी विदर्भ की टीम
इस खिताबी जीत के साथ ही प्राइज मनी के तौर पर विदर्भ की टीम पर पैसों की बारिश हो गई। बीसीसीआई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में चैंपियन बनने वाली टीम को 5 करोड़ की इनामी राशि है। वहीं रनर अप रहने वाली टीम को 3 करोड़ रुपए मिले हैं। बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने साल 2024 में घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं के प्राइज को मनी को बढ़ाया था। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचकर हारने वाली टीम को भी 1-1 करोड़ रुपए की कैश प्राइज दी गई है।
Vidarbha won the ranji trophy title in 3rd time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध
Feb 24, 2026 | 10:07 PMईरान से युद्ध के पहले फंस गया अमेरिका, एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड आर के जाम हुए टॉयलेट
Feb 24, 2026 | 10:05 PMT20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह
Feb 24, 2026 | 10:02 PM‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 26वें दिन भी रानी मुखर्जी की फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
Feb 24, 2026 | 10:00 PMपंजाब में एक होंगे अकाली दल के दोनों गुट! अदालत में हुआ 3 दिग्गजों का सियासी मिलाप, BJP की क्यों बढ़ गई टेंशन?
Feb 24, 2026 | 09:59 PM“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान
Feb 24, 2026 | 09:58 PMMaharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Feb 24, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














