-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England Coach Mccullum Reveals Reason Behind Pink Ball Test Loss 2025
हार के बाद भी बड़बोलापन जारी…ब्रिस्बेन टेस्ट में हारने के बाद ब्रैंडन मैकुलम ने अब बनाया नया बहाना
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ashes 2025: ब्रिस्बेन टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि टीम ने मैच से पहले जरूरत से ज्यादा ट्रेनिंग की, जिसकी वजह से खराब प्रदर्शन हुआ।

इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम (फोटो- सोशल मीडिया)
Brendon McCullum statement after Loss: ब्रिस्बेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से मात दे दी। लगातार दूसरी हार के साथ इंग्लैंड पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने लगा है। अब पूरी नजर 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट पर होगी। इस बीच इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने टीम की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है और उन गलतियों की ओर इशारा किया है जिन्होंने मैच का नतीजा प्रभावित किया।
मैकुलम ने कहा- बहुत ज्यादा ट्रेनिंग ने किया नुकसान
हार के बाद 7Cricket से बातचीत में ब्रैंडन मैकुलम ने टीम की तैयारी को ही सबसे बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम ने पांच से दस तक ट्रेनिंग सेशन किए, जो खिलाड़ी थकान में भी बदल सकते हैं।
मैकुलम ने माना कि जरूरत से ज्यादा मेहनत करने की प्रवृत्ति कभी-कभी उल्टा असर डाल देती है। एक कोच के तौर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह होती है कि खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सही संतुलन में रखा जाए। उन्होंने कहा कि कई बार सुधार की इच्छा में हम अपेक्षा से अधिक ट्रेनिंग कर लेते हैं, जिससे मैच के दौरान ताजगी की कमी दिख सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
IND vs ENG T20 Series: हैरी ब्रूक ने जीत के बाद खोला सफलता का राज, बोले भारत को हराना…
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
खिलाड़ियों को तरोताजा रहना जरूरी
कोच ने आगे कहा कि टीम को अब ऐसा तरीका ढूंढना होगा, जिससे खिलाड़ी तकनीकी रूप से भी तैयार रहें और मानसिक रूप से भी तरोताजा महसूस करें। उन्होंने कहा कि मैदान पर त्वरित फैसले लेने के लिए दिमाग का फ्रेश होना जरूरी है।
मैकुलम ने मजाकिया अंदाज़ में यह भी कहा कि “आज रात हम बीयर पिएंगे, ताकि दिमाग थोड़ा शांत रहे।” उन्होंने दोहराया कि टेस्ट से पहले टीम ने जरूरत से ज्यादा तैयारी कर ली, और यही एक प्रमुख कारण रहा कि वे अपनी योजना को मैदान पर लागू नहीं कर पाए।
तीसरे टेस्ट से पहले क्या है इंग्लैंड की रणनीति?
मैकुलम के मुताबिक टीम को तीसरे टेस्ट से पहले कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पहले भी मुश्किल स्थितियों से बाहर आया है, इसलिए निराश होने का कोई फायदा नहीं है। अब जरूरी है कि टीम एकजुट होकर दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरे।
कोच ने माना कि शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड तीनों विभागों गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया। उन्होंने साफ कहा कि “ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के लिए आपको तीनों विभागों में बेहतरीन होना पड़ेगा, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। यह एक कड़वा सच है और हमें इसे स्वीकार करना होगा।”
इंग्लैंड की नजर तीसरे टेस्ट पर
दो मैच हारने के बाद अब इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट ‘करो या मरो’ जैसा है। टीम मैनेजमेंट का पूरा जोर सही तैयारी, सही कॉम्बिनेशन और बेहतर मानसिक स्थिति पर रहेगा। खिलाड़ियों का ताजगी के साथ मैदान में उतरना इंग्लैंड की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
England coach mccullum reveals reason behind pink ball test loss 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














