-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Varun Chakravarthy Jumbs 110 Place In Icc Bowlers Ranking India Vs South Africa T20 Series
ICC रैंकिंग में वरुण की ‘चक्रवर्ती’ चाल, एक बार में लगाई 100 पायदान की छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंचा मिस्ट्री स्पिनर
- Written By: मृणाल पाठक
आईसीसी ने 13 नवंबर को ताजा रैंकिंग जारी की गई है। टीम इंडिया के वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी लगाई है। उन्होंने सीधे 110 पायदान की छलांग लगाकर हड़कंप मचा दिया है।

वरुण चक्रवर्ती (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इस समय भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां पहले मैच में भारत ने तो वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। इन दोनों ही मैच में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा आईसीसी की रैंकिंग में देखने मिला।
दरअसल, आईसीसी ने 13 नवंबर को ताजा रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें इस बार टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में भले ही ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन बहुत से खिलाड़ियों ने लंबी-लंबी छलांग लगाई है, जिसमें सबसे बड़ी छलांग टीम इंडिया के वरुण चक्रवर्ती ने लगाई है। उन्होंने सीधे 110 पायदान की छलांग लगाकर हड़कंप मचा दिया है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी फैन ने सूर्यकुमार यादव से पूछा यहां क्यों नहीं आन रहे आप, SKY ने दिया शानदार जवाब, यहां देखें वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
IND vs SA: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका में अग्निपरीक्षा, 17 अप्रैल से 5 टी20 मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Varun Chakaravarthy की मिस्ट्री अब बनकर रह जाएगी ‘हिस्ट्री’, IPL 2026 में KKR के लिए बने चिंता का सबब
वरुण चक्रवर्ती की जब से टीम इंडिया में वापसी हुई है, तब से गेंद से उनका बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसे उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी जारी रखा है। दोनों मुकाबलों को मिलाकर उन्होंने अब तक 8 विकेट झटके हैं। ऐसे में अब आईसीसी की ओर से जारी ताजा गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने 110 पायदान की छलांग लगाई है।
वरुण चक्रवर्ती अब हार्दिक पांड्या के साथ संयुक्त रूप से 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वरुण चक्रवर्ती के रेटिंग प्वाइंट 459 हैं। अभी उनके पास अपनी रैंकिंग को और बेहतर करने का शानदार मौका है, क्योंकि टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के 2 मैच और खेलने हैं।
यह भी पढ़ें- अब कभी नहीं देख पाएंगे भारत-पाक मैच का रोमांच? PCB ने ICC को सुना दिया फरमान
वहीं टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी अपने शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया है। रैंकिंग में भी उन्होंने एक पायदान की छलांग लगाई है। बिश्नोई अब 7वें नंबर पर हैं, जिसमें उनके रेटिंग प्वाइंट 666 हैं। वहीं, आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर इंग्लैंड टीम के लेग स्पिनर आदिल राशिद काबिज हैं, जो 725 रेटिंग प्वाइंट के साथ इस स्थान पर काबिज हैं।
Varun chakravarthy jumbs 110 place in icc bowlers ranking india vs south africa t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के हमले में अमेरिका को भारी नुकसान, चीनी वैज्ञानिकों का दावा- वॉशिंगटन ने दुनिया से छुपाया सच
Jul 30, 2026 | 07:47 AMNEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 07:33 AMकिसानों की मांग पर झुकी मध्य प्रदेश सरकार! मूंग खरीद का बढ़ाया कोटा, ई-टोकन व्यवस्था पर लगाई रोक
Jul 30, 2026 | 07:32 AMशादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड ने की थी युवती की हत्या, जलकर मौत होने की रची थी कहानी
Jul 30, 2026 | 07:29 AMCM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र
Jul 30, 2026 | 07:27 AMCWG 2026: दिलीप गावित का गोल्डन रन, रिकॉर्ड टाइम के साथ भारत को पैरा एथलेटिक्स में दिलाया स्वर्ण पदक
Jul 30, 2026 | 07:23 AMराहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Jul 30, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














