- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson Gifted His Gloves To The 2 Little Kids In Ahmedabad Watch Video
अहमदाबाद में संजू सैमसन ने जीता दिल, नन्हें फैंस को दे दिया अपना ग्लव्स; वायरल हुआ VIDEO
Sanju Samson gifted his gloves: संजू सैमसन ने अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 में 37 रन की शानदार पारी खेली और मैच के बाद दो छोटे बच्चों को अपने ग्लव्स गिफ्ट कर सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

संजू सैमसन ने बच्चों को दिया तौहफा (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanju Samson gifted his gloves to little kids in Ahmedabad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवें मुकाबले में पहली बार संजू सैमसन को खेलने का मौका मिला। संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मौका मिलते ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। सैमसन ने बतौर ओपनर शानदार पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। इसका परिणाम भारत को जीत के रूप में मिला। मैच के बाद सैमसन ने नन्हें फैंस का दिल भी जीता।
संजू सैमसन बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता बच्चों में भी है। अहमदाबाद के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले के बाद सैमसन ने अपने ग्लव्स दो छोटे बच्चों को दे दिए। बच्चे सैमसन से उपहार पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। सैमसन द्वारा बच्चों को ग्लव्स दिए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sanju Samson gifted his gloves to the 2 little kids in Ahmedabad. The humbleness and kindness of Sanju make him so special 🫡❤️pic.twitter.com/8fVJgAHQD9 — Tejash (@Tejashyyyyy) December 20, 2025
संजू सैमसन ने खेली 37 रनों की पारी
सैमसन की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 22 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे संजू बेहतर लय में नजर आए। उम्मीद है कि उन्हें लगातार मौके मिलते रहेंगे। हालांकि, शुभमन गिल के फिट होते ही शायद संजू सैमसन की जगह फिर ना बने।
सम्बंधित ख़बरें
बदल गई प्लानिंग! वॉशिंगटन सुंदर के आने से इस दिग्गज की जगह खतरे में, समझें पाकिस्तान के खिलाफ नया मास्टरप्लान
IND vs NAM: 6, 6, 6, 4 और फिर आउट, संजू ने नाबीमिया के खिलाफ खुद के ही पैर में मार दी कुल्हाड़ी
संजू सैमसन ने सूर्या को पछाड़ा, लेकिन नंबर-1 बनने से चूके! जानें कौन है वो खिलाड़ी जो अब भी है संजू से आगे?
IND vs NAM: दिल्ली में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, अभिषेक-सिराज बाहर, संजू और बुमराह प्लेइंग इलेवन में
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, T20I में ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी करके मजबूत नींव डाली। उसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेली। पांचवें टी20 में तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि वरुण चक्रवर्ती सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 5 टी20 मैचों की सीरीज भारत ने 3-1 से जीती। लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 कोहरे की वजह से रद्द हो गया था।
Sanju samson gifted his gloves to the 2 little kids in ahmedabad watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी ने चला नीतीश कुमार वाला दांव, चुनाव से पहले युवा साथी प्लान पर बवाल, टेंशन में BJP!
Feb 16, 2026 | 01:40 PMशिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
Feb 16, 2026 | 01:36 PMमध्य रेलवे ने स्क्रैप बिक्री से कमाए 404.72 करोड़ रुपये, ‘जीरो स्क्रैप स्टेटस’ मिशन को बढ़ावा
Feb 16, 2026 | 01:34 PMPandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
Feb 16, 2026 | 01:30 PMभारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ शिवसेना (UBT) का हल्लाबोल; अकोला में 26 फरवरी को 53 जगहों पर चक्का जाम!
Feb 16, 2026 | 01:30 PMराजकुमार राव का ट्रांसफॉर्मेशन देख पहचानना हुआ मुश्किल, फैंस को सताई चिंता, बोले- क्या है इस बदले लुक का राज?
Feb 16, 2026 | 01:28 PMअमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप
Feb 16, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














