वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती ने चार मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। पांचवां मुकाबला आज 2 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में अगर वरुण चक्रवर्ती चार विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तब वो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
वरुण चक्रवर्ती के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वह 4 विकेट लेने में कामयाब रहे तो बाइलैटरल सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लेंगे। बाइलैटरल सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के पास है। जेसन होल्डर ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20आई सीरीज के दौरान होल्डर ने 15 बल्लेबाजों को आउट किया था।
खिलाड़ी | विकेट | विरोधी टीम | वर्ष | देश |
---|---|---|---|---|
जेसन होल्डर | 15 | इंग्लैंड | 2022 | वेस्टइंडीज |
सामी सोहेल | 14 | मोजाम्बिक | 2019 | मलावी |
ईश सोढ़ी | 13 | ऑस्ट्रेलिया | 2021 | न्यूजीलैंड |
चार्ल्स हिंज | 13 | मंगोलिया | 2024 | जापान |
वरुण चक्रवर्ती | 12* | इंग्लैंड | 2025 | भारत |
वरुण चक्रवर्ती | 12 | दक्षिण अफ्रीका | 2024 | भारत |
प्रतीक सिंह बैस | 12 | कोस्टा रिका | 2024 | मेक्सिको |
संदीप लामिछाने | 12 | केन्या | 2022 | नेपाल |
हेडन वॉल्श | 12 | ऑस्ट्रेलिया | 2021 | वेस्टइंडीज |
भारत के लिए बाइलैटरल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड चक्रवर्ती के नाम है। बाइलैटरल सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने पिछले साल भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान 12 विकेट चटकाए थे। इस सीरीज में भी वरुण अभी तक 12 विकेट ले चुके हैं। अगर वो एक विकेट लेने में सफल रहते हैं तब वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
खिलाड़ी | विकेट | विरोधी टीम | वर्ष |
---|---|---|---|
वरुण चक्रवर्ती | 12* | इंग्लैंड | 2025 |
वरुण चक्रवर्ती | 12 | दक्षिण अफ्रीका | 2024 |
रविचंद्रन अश्विन | 9 | श्रीलंका | 2016 |
रवि बिश्नोई | 9 | ऑस्ट्रेलिया | 2023 |
दीपक चाहर | 8 | बांग्लादेश | 2019 |
अक्षर पटेल | 8 | ऑस्ट्रेलिया | 2022 |
रवि बिश्नोई | 8 | वेस्टइंडीज | 2022 |
युजवेंद्र चहल | 8 | श्रीलंका | 2017 |
मुकेश कुमार | 8 | जिम्बाब्वे | 2024 |
युजवेंद्र चहल | 8 | इंग्लैंड | 2017 |
वाशिंगटन सुंदर | 8 | जिम्बाब्वे | 2024 |
अर्शदीप सिंह | 8 | दक्षिण अफ्रीका | 2024 |
शार्दुल ठाकुर | 8 | न्यूजीलैंड | 2020 |
शार्दुल ठाकुर | 8 | इंग्लैंड | 2021 |
भारत के लिए एक आईसीसी टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए आठ मैच खेले और 17 विकेट चटकाए। उनके बाद जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने उसी टूर्नामेंट में आठ मैचों में 15 विकेट चटकाए थे।