- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Scored Century Against Maharastra In Syed Mushtaq Ali Trophy
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में यह कारनामा किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Create History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वैभव ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 14 साल 250 दिनों में वैभव सूर्यवंशी ने 7 चौके और 7 छक्के की मदद ने अपना शतक पूरा किया। वैभव ने अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
| स्थान | खिलाड़ी | टीम | रन | गेंदें | उम्र | विपक्षी टीम | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | बिहार | 108 | 60 | 14 साल, 250 दिन | महाराष्ट्र | कोलकाता | 2 दिसंबर 2025 |
| 2 | विजय जोल | महाराष्ट्र | 109 | 63 | 18 साल, 118 दिन | मुंबई | अहमदाबाद | 21 मार्च 2013 |
| 3 | आयुष म्हात्रे | मुंबई | 110* | 53 | 18 साल, 135 दिन | विदर्भ | लखनऊ | 28 नवंबर 2025 |
| 4 | आयुष म्हात्रे | मुंबई | 104* | 59 | 18 साल, 137 दिन | आंध्र प्रदेश | लखनऊ | 30 नवंबर 2025 |
| 5 | शेख रशीद | आंध्र प्रदेश | 100* | 54 | 19 साल, 25 दिन | अरुणाचल प्रदेश | रांची | 19 अक्टूबर 2023 |
वैभव ने खेली नाबाद शतकीय पारी
महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 60 गेंदों ने नाबाद 108 रनों की पारी खेली। वैभव के शतक के साथ बिहार ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने आयुष लोहारुका के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। वहीं आयुष लोहारुका 17 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वैभव का फॉर्म पिछले कुछ दिनों से चिंता का सबब बना हुआ था। लेकिन उन्होंने शतक जड़कर अपने फॉर्म का संकेत दे दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार
निशानेबाज: 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में ठोकी हाफ सेंचुरी
‘भारतीय क्रिकेट लगातार आगे…’, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी जीत पर देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
Ranji Trophy 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने किया अपने नाम, 1934 से लेकर अब तक ऐसी है विजताओं की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, कई बड़े सितारे रेस में शामिल
पहले तीन मैचों में रहे थे फ्लॉप
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी बिहार के उपकप्तान है। पहले तीन मुकाबले में वैभव कुछ खास नहीं कर पाए थे। कोलकाता में खेले जा रहे एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में इस मुकाबले से पहले तक कुल 32 रन बनाए थे। 26 नवंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में वैभव केवल 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 28 नवंबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ मात्र 13 रन पर पवेलियन लौटे। तीसरा झटका उन्हें 30 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ लगा, जहां वे सिर्फ 5 रन ही बनाकर आउट हो गए थे।
14 साल की उम्र में जड़ा तीन टी20 शतक
वैभव सूर्यवंशी ने हर शतक पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वैभव ने सबसे पहले आईपीएल में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिया। उसके बाद अभी हाल में ही हुए एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रनों की पारी खेलकर उन्होंने इतिहास रच दिया। अब वो घरेलू क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
Vaibhav suryavanshi scored century against maharastra in syed mushtaq ali trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMबालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो आजमाएं दही के ये 5 हेयर मास्क, चमत्कार हो सकता है
Mar 03, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














