Ranji Trophy 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने किया अपने नाम, 1934 से लेकर अब तक ऐसी है विजताओं की पूरी लिस्ट

Ranji Trophy Winners: केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर 291 रनों की बढ़त हासिल करते हुए खिताब अपने नाम की। जम्मू-कश्मीर पहली बार चैंपियन बनी है।
Full List Of Ranji Trophy Winners (1934-2026)
जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Ranji Trophy Winners List: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के खिताब पर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार कब्जा जमाया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक पर बढ़त हासिल करते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर ने 67 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया। जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली 20वीं टीम बन गई है।

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने 67 साल पहले भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। जम्मू-कश्मीर इससे पहले 2013-14, 2019-20 और 2024-25 सीजन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन हर बार दबाव के आगे टीम लड़खड़ा गई। हालांकि, इस बार तस्वीर पूरी तरह अलग थी। टीम संयम, आत्मविश्वास और स्पष्ट रणनीति के साथ मैदान पर उतरी। जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिखा।

पहली पारी में बढ़त के कारण जीता जम्मू-कश्मीर

केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 रन बनाए। जिसके बाद कर्नाटक की टीम पहली पारी में 293 रन ही बना सकी। पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर को 291 रनों की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 4 विकेट खोकर 342 रन बनाकर पारी को घोषित किया। इसके साथ ही यह मुकाबला ड्रॉ रहा लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर चैंपियन बन गया।

रणजी ट्रॉफी के विजेताओं की पूरी लिस्ट

सत्र विजेता उपविजेता विजेता कप्तान
1934–35 बॉम्बे नॉर्दर्न इंडिया एलपी जय
1935–36 बॉम्बे मद्रास होर्मासजी वाजीफ़दार
1936–37 नवानगर बंगाल अल्बर्ट वेंस्ले
1937–38 हैदराबाद नवानगर एसएम हुसैन
1938–39 बंगाल साउदर्न पंजाब टॉम लॉन्गफील्ड
1939–40 महाराष्ट्र युनाइटेड प्रोविंसेस डीबी देओधर
1940–41 महाराष्ट्र मद्रास डीबी देओधर
1941–42 बॉम्बे मैसोर विजय मर्चेंट
1942–43 बड़ौदा हैदराबाद डब्ल्यू गोरपाडे
1943–44 वेस्टर्न इंडिया बंगाल हर्बर्ट बैरिट
1944–45 बॉम्बे होलकर विजय मर्चेंट
1945–46 होलकर बड़ौदा सीके नायडू
1946–47 बड़ौदा होलकर रावसाहेब निम्बालकर
1947–48 होलकर बॉम्बे सीके नायडू
1948–49 बॉम्बे बड़ौदा केसी इब्राहिम
1949–50 बड़ौदा होलकर रावसाहेब निम्बालकर
1950–51 होलकर गुजरात सीके नायडू
1951–52 बॉम्बे होलकर माधव मंन्त्री
1952–53 होलकर बंगाल सीके नायडू
1953–54 बॉम्बे होलकर रंगा सोहोनी
1954–55 मद्रास होलकर बालू अलगणन
1955–56 बॉम्बे बंगाल माधव मंन्त्री
1956–57 बॉम्बे सर्विसेज माधव मंन्त्री
1957–58 बड़ौदा सर्विसेज दत्ता गायकवाड़
1958–59 बॉम्बे बंगाल माधव आप्टे
1959–60 बॉम्बे मैसोर पॉली उमरिगर
1960–61 बॉम्बे राजस्थान पॉली उमरिगर
1961–62 बॉम्बे राजस्थान माधव आप्टे
1962–63 बॉम्बे राजस्थान पॉली उमरिगर
1963–64 बॉम्बे राजस्थान बापू नडकरनी
1964–65 बॉम्बे हैदराबाद बापू नडकरनी
1965–66 बॉम्बे राजस्थान बापू नडकरनी
1966–67 बॉम्बे राजस्थान मनोहर हार्दिकार
1967–68 बॉम्बे मद्रास मनोहर हार्दिकार
1968–69 बॉम्बे बंगाल अजित वाडेकर
1969–70 बॉम्बे राजस्थान अजित वाडेकर
1970–71 बॉम्बे महाराष्ट्र सुधीर नाइक
1971–72 बॉम्बे बंगाल अजित वाडेकर
1972–73 बॉम्बे तमिलनाडु अजित वाडेकर
1973–74 कर्नाटक राजस्थान एरापल्ली प्रसन्ना
1974–75 बॉम्बे कर्नाटक अशोक मंक़ड
1975–76 बॉम्बे बिहार अशोक मंक़ड
1976–77 बॉम्बे दिल्ली सुनील गावस्कर
1977–78 कर्नाटक उत्तर प्रदेश एरापल्ली प्रसन्ना
1978–79 दिल्ली कर्नाटक बिशन सिंह बेदी
1979–80 दिल्ली बॉम्बे बिशन सिंह बेदी
1980–81 बॉम्बे दिल्ली एकनाथ सोलकर
1981–82 दिल्ली कर्नाटक मोहिंदर अमरनाथ
1982–83 कर्नाटक बॉम्बे बृजेश पटेल
1983–84 बॉम्बे दिल्ली सुनील गावस्कर
1984–85 बॉम्बे दिल्ली सुनील गावस्कर
1985–86 दिल्ली हरियाणा मदन लाल
1986–87 हैदराबाद दिल्ली एमवी नरसिंहा राव
1987–88 तमिलनाडु रेलवेज कृष्णमाचारी श्रीकांत
1988–89 दिल्ली बंगाल मदन लाल
1989–90 बंगाल दिल्ली संबरण बनर्जी
1990–91 हरियाणा बॉम्बे कपिल देव
1991–92 दिल्ली तमिलनाडु अजय शर्मा
1992–93 पंजाब महाराष्ट्र गुरशरण सिंह
1993–94 बॉम्बे बंगाल रवि शास्त्री
1994–95 बॉम्बे पंजाब सचिन तेंदुलकर
1995–96 कर्नाटक तमिलनाडु अनिल कुंबले
1996–97 मुंबई दिल्ली संजय मंज़रेकर
1997–98 कर्नाटक उत्तर प्रदेश राहुल द्रविड़
1998–99 कर्नाटक मध्य प्रदेश सुनील जोशी
1999–00 मुंबई हैदराबाद समीर ढीगे
2000–01 बड़ौदा रेलवेज जैकब मार्टिन
2001–02 रेलवेज बड़ौदा अभय शर्मा
2002–03 मुंबई तमिलनाडु पारस म्हांबरे
2003–04 मुंबई तमिलनाडु सैराज बहुतुले
2004–05 रेलवेज पंजाब संजय बंगार
2005–06 उत्तर प्रदेश बंगाल मोहम्मद कैफ
2006–07 मुंबई बंगाल अमोल मुझुमदार
2007–08 दिल्ली उत्तर प्रदेश गौतम गंभीर
2008–09 मुंबई उत्तर प्रदेश वसीम जाफर
2009–10 मुंबई कर्नाटक वसीम जाफर
2010–11 राजस्थान बड़ौदा हृषिकेश कनीतकर
2011–12 राजस्थान तमिलनाडु हृषिकेश कनीतकर
2012–13 मुंबई सौराष्ट्र अजित अगरकर
2013–14 कर्नाटक महाराष्ट्र विनय कुमार
2014–15 कर्नाटक तमिलनाडु विनय कुमार
2015–16 मुंबई सौराष्ट्र आदित्य तारे
2016–17 गुजरात मुंबई पार्थिव पटेल
2017–18 विदर्भ दिल्ली फैज़ फ़ज़ल
2018–19 विदर्भ सौराष्ट्र फैज़ फ़ज़ल
2019–20 सौराष्ट्र बंगाल जयदेव उनाडकट
2021–22 मध्य प्रदेश मुंबई आदित्य श्रीवास्तव
2022–23 सौराष्ट्र बंगाल जयदेव उनाडकट
2023–24 मुंबई विदर्भ अजिंक्य रहाणे
2024–25 विदर्भ केरल अक्षय वाडकर
2025–26 जम्मू और कश्मीर कर्नाटक पारस डोगरा

पारस डोगरा की कप्तानी में और कोच अजय शर्मा के मार्गदर्शन में जम्मू और कश्मीर टीम ने इस सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रूप से की। पहले ही मैच में उन्होंने रिकॉर्ड 42 बार विजेता रहे मुंबई से हार का सामना किया। लेकिन टीम ने हार से हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए एलीट ग्रुप D में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वार्टर फाइनल में J&K ने मध्य प्रदेश को 56 रन से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में बंगाल को छह विकेट से हराकर उन्होंने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर दी। यह टीम की धैर्य और रणनीति की शानदार झलक थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com