वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 14 साल की उम्र में बने इस टीम के कप्तान
Bihar Ranji Trophy Team: महज 14 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बिहार रणजी टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएल में तेज शतक जड़ने वाले वैभव अब रणजी ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है, जबकि टीम की कमान सकीबुल गनी संभालेंगे। वैभव पहले ही क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्होंने सबसे तेज दूसरा शतक जड़कर सबको चौंकाया था।
अंडर-19 टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन
इसके अलावा अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। अब रणजी ट्रॉफी में उनका डेब्यू उनके करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है। कम उम्र में यह जिम्मेदारी पाना उनके प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। वैभव के इस कदम से न सिर्फ बिहार क्रिकेट बल्कि भारतीय घरेलू क्रिकेट में नई उम्मीदें जगी हैं।
टीम इंडिया में एंट्री के लिए है बेहतर मौका
अगर वैभव रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो यहां से उनके लिए भारत की सीनियर टीम के दरवाजे खुल सकते हैं। वैभव आईपीएल इतिहास के युवा शतकवीर और सबसे तेज आईपीएल शतक (35 बॉल) लगाने वाले भारतीय भी हैं। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वैभव से आगे सिर्फ क्रिस गेल (30 बॉल) हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने खड़ा किया IPL 2026 का सबसे बड़ा टोटल, लखनऊ को जीत के लिए बनाने होंगे 255 रन
37 गेंदों में 93 रन, शतक चूके प्रियांश आर्य का तहलका, स्ट्राइक रेट में वैभव सूर्यवंशी से भी ज्यादा खतरनाक
आईपीएल में दिखाया था जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला, जिसके 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला।जब वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला, उस समय उनकी उम्र महज 14 साल और 23 दिन थी। वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे सीरीज में 143 रन की पारी खेली थी। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यूथ टेस्ट में 113 रन बनाए।
फर्स्ट क्लास के आंकड़ें
वैभव सूर्यवंशी ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 5 मैच खेले, जिसमें 100 रन जुटाए। वहीं, 6 लिस्ट-ए मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 132 रन हासिल कर लिए हैं। वैभव अपने करियर में कुल 8 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 265 रन जुटाए हैं।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के लिए संकटमोचन बने कैंपबेल और होप, भारत के खिलाफ पारी की हार का खतरा टाला
बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 की टीम
पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, साकिबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्णव किशोर, आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार।
एजेंसी इनपुट के साथ
