-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs West Indies Campbell And Shai Hope Threat Of Innings Defeat Averted
वेस्टइंडीज के लिए संकटमोचन बने कैंपबेल और होप, भारत के खिलाफ पारी की हार का खतरा टाला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs West Indies: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में फॉलोऑन खेलने के बावजूद पारी से हार टाल दी। जॉन कैंपबेल और शाई होप के शतक से टीम ने बढ़त भी बनाई।

India vs West Indies, 2nd Test: वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन बचाने में कामयाब रही है। सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन जॉन कैंपबेल और शाई होप की शतकीय पारियों ने वेस्टइंडीज के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया है।
यह 11 मैचों में पहली बार है जब वेस्टइंडीज ने किसी टेस्ट मैच में फॉलो-ऑन खेलने के बावजूद पारी से हार टाल दी है। इससे पहले उन्होंने ऐसे सभी 10 टेस्ट मुकाबले को पारी से गंवाया है। हालांकि 2013 में डुनेडिन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट ड्रॉ जरूर रहा था, लेकिन उस मैच में वेस्टइंडीज को फॉलो-ऑन नहीं दिया गया था।
चौथे दिन के पहले सेशन के खेल के बाद वेस्टइंडीज ने 92 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए हैं। इसी के साथ इस सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम बढ़त लेने में कामयाब रही है। अब वेस्टइंडीज के पास के 28 रनों की बढ़त है। जॉन कैंपबेल लंच से पहले शतक बनाकर आउट हो गए। वहीं शाई होप लंच के बाद शतक बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
भारत ने 518 रनों पर घोषित की पारी
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए।
248 रनों पर सिमटा वेस्टइंडीज
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलिक एथनाज ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 82 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि रवींद्र जडेजा को 3 विकेट हाथ लगे। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल कर ली।
फॉलोऑन में संभली वेस्टइंडीज की टीम
मेजबान टीम ने मेहमानों को फॉलोऑन दिया। वेस्टइंडीज ने इस पारी में भी खराब शुरुआत की। टीम ने टैगेनारिन चंद्रपॉल (10) और एलिक एथनाज (7) के रूप में महज 35 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़ते हुए टीम के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया। कैंपबेल ने 199 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों के साथ 115 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: विवियन रिचर्ड्स और कपिल देव की खास लिस्ट में जॉन कैंपबेल हुए शामिल, दिल्ली में ऐसा करने वाले…
लंच के बाद शाई होप ने अपना शतक पूरा किया। वो 103 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान रोस्टन चेज भी 40 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा सिराज ने 2, जडेजा ने 1 और सुंदर ने 1 विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने दो मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में भारत की निगाहें 2-0 से क्लीन स्वीप पर होंगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
India vs west indies campbell and shai hope threat of innings defeat averted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














