सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी, यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बने

Vaibhav Suryavanshi: भारत के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 8 छक्कों के साथ शतक लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बनने का इतिहास रचा।
सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी, यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बने
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaibhav Suryavanshi massive record: भारत अंडर-19 के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में वैभव में 8 छक्के लगाए। इसके साथ ही वैभव यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 78 गेंदों में शतक लगाया। यह वैभव का यूथ टेस्ट में दूसरा शतक है। दोनों ही शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया है। 14 वर्षीय वैभव ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक और चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। वैभव ने पारी में 8 छक्के लगाए। इन 8 छक्कों के बदौलत यूथ टेस्ट में अब वैभव के नाम 15 छक्के हो गए हैं। उन्होंने अपने साथी ओपनर आयुष म्हात्रे का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने अपनी पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 8 छक्के लगाए। वैभव 113 रन बनाकर आउट हो गए।

टेस्ट मैचों में भारत के अंडर-19 (युवा क्रिकेटरों) के लिए सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी का नाम मैच पारियां रन चौके छक्के
वैभव सूर्यवंशी 5 8 311 36 15
आयुष म्हात्रे 3 5 361 50 9
हरवंश पंगालिया 2 3 174 14 8
सौरभ तिवारी 4 7 237 22 8
विनायक माने 3 5 461 55 7
निखिल कुमार 2 3 136 10 6
विराट कोहली 12 19 932 92+ 6+
अंशुल कंबोज 2 2 36 1 5
रियान पराग 2 4 178 21 5
मनोज तिवारी 3 4 226 20 5

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे तेज शतक

14 वर्षीय सूर्यवंशी का शतक ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी भी युवा टेस्ट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक भी है। वैभव से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लियाम ब्लैकफोर्ड के नाम था, जिन्होंने जनवरी 2023 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ एक यूथ टेस्ट मैच में 124 गेंदें खेलकर शतक लगाए थे। 14 साल और 188 दिन की उम्र में सूर्यवंशी ऑस्ट्रेलिया में युवा टेस्ट में शतक बनाने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का हाल

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 243 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीवन होगन ने 92 रनों की पारी खेली। उसके अलावा जेड होलिक ने 38, एलेक्स ली यंग ने 18, जेम्स ने 13 और साइमन बज ने 15 रनों की पारी खेली। भारत के लिए दीपेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। दीपेश ने 45 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं किशन कुमार ने 3, अममोलजोत सिंह ने एक और खिलान कुमार ने 1 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com