भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू सैमसन ने खेली 97 रन की नाबाद पारी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय शेरों की सेमीफाइनल में रॉयल एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, विंडीज को 5 विकेट से चटाई धूल

IND vs WI: भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने विस्फोटक अंदाज में 97 रन की नाबाद पारी खेली

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI T20 World Cup 2026 Super-8 Match Highlight: टीम इंडिया ने कोलकता के ईडन गार्डन्स में इतिहास रच दिया है। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज कर दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। इसके साथ ही भारतीय टीम ने T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए स्कोर को 5 विकेट शेष रहते 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने स्कोर चेज करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए।

संजू सैमसन बने टीम इंडिया की जीत के हीरो

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई। वो शुरुआत से लेकर टीम को मैच जीतने तक मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 50 गेंदों में 194 के धांसू स्ट्राइक रेट के साथ 97 रन की नाबाद मैच जीताऊ पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन की पारी खेलकर संजू सैमसन का अच्छा साथ निभाया। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18, हार्दिक पांड्या ने 17, ईशान किशन ने 10 और अभिषेक शर्मा ने 10 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और समर जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा अकील हुसैन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 68 रन जोड़े। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि चेज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की शानदार पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

होल्डर और पॉवेल की अर्धशतकीय साझेदारी

हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 9 गेंदों में 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। रदरफोर्ड के पवेलियन लौटने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 76 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, पॉवेल ने महज 19 गेंदों में 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 34 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। भारतीय टीम ने इस निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग की जगह पर अकील हुसैन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज