‘मुझे हर उपलब्धि वाला मैच…’, अपने आखिरी वनडे मुकाबले में शतक लगाने के बाद एलिसा हीली ने दिया ये भावुक बयान
Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मैच के बाद क्रिकेट के भगवान का शुक्रिया जताया। भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एलिसा हीली शतक लगाने के बाद (फोटो- सोशल मीडिया)
Alyssa Healy Statement after her Last One Day Match: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे मुकाबले को यादगार बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और भारत के खिलाफ बड़ी जीत के साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कहा। होबार्ट में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में हीली की बेहतरीन पारी ने मैच को खास बना दिया। मुकाबले के बाद उन्होंने अपने करियर के इस भावुक पल के लिए क्रिकेट के भगवान का धन्यवाद भी किया।
शानदार पारी के साथ वनडे को कहा अलविदा
होबार्ट में खेले गए अंतिम वनडे मैच में एलिसा हीली ने 158 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी और बेथ मूनी के नाबाद 106 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 185 रनों से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह जीत हीली के वनडे करियर की शानदार विदाई साबित हुई।
क्रिकेट के भगवान को कहा धन्यवाद
मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गई हीली ने मुकाबले के बाद भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो कई बार निराश करता है, लेकिन कभी-कभी ऐसे खास पल भी देता है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह हर उपलब्धि का आनंद नहीं ले पाईं, लेकिन इस मैच में उन्होंने खुलकर खेल का मजा लिया। हीली ने कहा कि पीली जर्सी में इस तरह विदाई लेना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और इसके लिए उन्होंने क्रिकेट के भगवान का शुक्रिया अदा किया।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
गेंद से भी दिया योगदान
विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी टीम की मदद की। अपने आखिरी वनडे मैच में उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी करते हुए 12 रन दिए। अब वह 6 मार्च से पर्थ में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहेंगी। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी से ज्यादा उन्हें गेंदबाजी करने में मजा आया और वनडे चरण का अंत जिस तरह हुआ, उस पर उन्हें गर्व है।
हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने मानी टीम की गलतियां
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद स्वीकार किया कि टीम ने वनडे सीरीज में अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन वनडे में लगातार गलतियां टीम पर भारी पड़ीं। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि विरोधी टीम ने शानदार खेल दिखाया और भारत को वापसी का मौका नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम मैनेजमेंट का फैसला, कुलदीप यादव को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह, जानिए क्या है कारण?
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अब टीम का ध्यान आगामी टेस्ट मैच पर रहेगा और खिलाड़ियों को सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने माना कि तैयारी के लिए समय कम है, लेकिन आत्मविश्वास और सही सोच के साथ टीम बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। आने वाला टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए नई शुरुआत का मौका साबित हो सकता है।
