बड़े मैच में अभिषेक शर्मा का सरेंडर, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप, बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में हुए फेल
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके और सिर्फ 10 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs West Indies, Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को 29 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, जब अभिषेक सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिषेक का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर वापसी की थी, लेकिन इस मैच में वह लय कायम नहीं रख सके।
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया 195 रनों का मजबूत स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम को कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने तेज रन गति से खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि रोस्टन चेज ने आक्रामक अंदाज में सिर्फ 25 गेंदों पर 40 रन जड़ दिए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 27 रन बनाकर स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
पॉवेल और होल्डर ने किया धमाकेदार फिनिश
पारी के अंतिम ओवरों में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। होल्डर ने 22 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 195 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। हालांकि डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाज रन रोकने में सफल नहीं रहे, जिसका फायदा वेस्टइंडीज ने उठाया।
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम का बड़ा कारनामा, किवी कप्तान को छोड़ा पीछे, अब नजर धोनी के रिकॉर्ड पर
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
