T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, Semi-Final में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त

SA vs NZ: इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उसने टूर्नामेंट की बेस्ट टीम साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रॉयल एंट्री कर ली है।
New Zealand beat South Africa to reach the final of the T20 World Cup 2026
टिम सीफर और फिन एलन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Match Report: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दमदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से धूल चटाई। इसके साथ ही कीवी टीम टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब वो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी फाइनलिस्ट टीम के साथ खिताब के लिए भिड़ेंगी। इसका रिजल्ट 5 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले के बाद मिल जाएगा।

यदि बात करें इस मुकाबले में तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। शुरूआत में क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडन मार्करम जैसे बल्लेबाजों को कीवी गेंदबाजों ने अपना शिकार बना डाला। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने ये स्कोर 12.5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

टिम सीफर और फिन एलन रहे इस जीत के हीरो

न्यूजीलैंड के लिए इस जीत में दोनों सलामी बल्लेबाज टिम सीफर और फिन एलन ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों ने सिर्फ 9 ओवर में ही मुकाबले को अपनी तरफ खींच लिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़ें। 117 रन के स्कोर पर टिम सीफर आउट हुए। उन्होंने 33 गेंद में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली।

फिन एलन ने ठोका टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया। वो 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने ये 100 रन महज 33 गेंद में बनाए। इसके साथ ही अब वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फिन एलन के अलावा रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट कगिसो रबाडा को मिला।

मार्को यान्सन की पारी गई बेकार

मार्को यान्सन ने जब साउथ अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी, तब अपने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए विस्फोटक अंदाज में 55 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 चौके व पांच गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। लेकिन उनकी ये पारी भी साउथ अफ्रीका को जीत न दिला सकी। यान्सन के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की बेहतरनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट लेकर अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को 1-1 सफलता मिली। अब न्यूजीलैंड के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 170 रन का लक्ष्य है, जिसे हासिल करना आसान नहीं होगा।

अब न्यूजीलैंड की टीम 8 मार्च टूर्मामेंट की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम के खिलाफ ट्रॉफी के लिए दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देगी। इसका रिजल्ट कल यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के बाद आ जाएगा। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वो न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com