टीम इंडिया का धाकड़ खिलाड़ी वापसी को तैयार! फिटनेस टेस्ट पास, जल्द बनेगा प्लेइंग XI का हिस्सा

Indian Cricket Team: वनडे सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेलेंगे। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा अभी नहीं हुई है और जल्द स्क्वाड तय होने की उम्मीद है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, गिल-हार्दिक की वापसी, इन प्लेयर्स को मिला मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मैच टीम इंडिया पहले ही जीत चुकी है और अब इस तीन मैचों की सीरीज के दो मुकाबले बाकी हैं। वनडे के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी आयोजित की जाएगी, जिसका अभी तक टीम इंडिया की ओर से ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही भारत के लिए दोबारा खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

एशिया कप के दौरान घायल हुए थे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को एशिया कप 2025 के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। चोट के बाद वह लगातार रिहैब कर रहे थे और टीम से दूर थे। अब पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक को टी20 फॉर्मेट में वापसी की अनुमति दे दी गई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले हार्दिक घरेलू क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से मैदान पर उतरेंगे। हैदराबाद में मंगलवार को बड़ौदा और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में हार्दिक की खेलने की प्रबल संभावना है। यदि वह उतरते हैं, तो करीब ढाई महीने बाद उनका क्रिकेट मैदान पर लौटना होगा।

सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा नजदीक से करेंगे फिटनेस का आकलन

टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द किया जाएगा, लेकिन चयनकर्ताओं की नजर अभी हार्दिक की फिटनेस पर है। खबर है कि चार दिसंबर को बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले मैच में भी हार्दिक पांड्या उतर सकते हैं। इस मुकाबले को बीसीसीआई सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा भी लाइव देखने पहुंच सकते हैं, ताकि हार्दिक की मैच फिटनेस की बारीकी से जांच कर सकें। यदि सब कुछ सही रहा, तो हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

शुभमन गिल की फिटनेस पर अभी भी संशय

शुभमन गिल की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं है। गिल की फिटनेस का पूरा मूल्यांकन अभी बाकी है। पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार शुभमन जल्द ही बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे, जहां उनके मूवमेंट और रिकवरी की जांच की जाएगी। उनके इंजेक्शन ट्रीटमेंट के बाद 21 दिनों के आराम और रिहैब की सलाह दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बल्लेबाजी करते समय उन्हें किसी तरह की दिक्कत है या नहीं। अंतिम निर्णय उनकी ट्रेनिंग और फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com