आंधी के बाद मैदान से भागते हुए ट्रेंट बोल्ट (सोर्स- वीडियो)
स्पोर्ट्स डेस्क: शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, शहर में धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे। तेज आंधी के कारण स्टेडियम में लगे होर्डिंग्स भी गिरने की स्थिति में थे, इस दौरान सभी खिलाड़ियों को बाहर भागना पड़ा।
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में पहला मैच 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस शुक्रवार को अभ्यास करने स्टेडियम पहुंची, लेकिन कुछ देर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
चिल्लाकर भाग खड़े हुए ट्रेंट बोल्ट?
जिसकी वजह से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई। खिलाड़ियों को अभ्यास बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर भागना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने इस दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम में लगे होर्डिंग्स भी हवा में उड़ रहे हैं, धूल भरी आंधी आ रही है और ट्रेंट बोल्ट चिल्लाते हुए और तेजी से भागते हुए मैदान से बाहर भाग रहे हैं।
⚡️Thunderstorm in Delhi and ThunderBoult is on the run 🏃♂️#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #DCvMI pic.twitter.com/IpK0MN0Scj — Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2025
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम भिडंत होगी। इस मैदान पर यह इस सीजन का पहला मैच होगा। शुक्रवार को धूल भरी आंधी चली, शनिवार को भी बारिश की उम्मीद है। हवाएं भी चलेंगी, हालांकि दिल्ली के मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बारिश की संभावना कम है। रविवार को मैच के दौरान दिल्ली का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
VIDEO | Delhi witnesses sudden change in weather. Visuals from Vikaspuri. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/i3HVcjPlCE — Press Trust of India (@PTI_News) April 11, 2025
खेल जगत से जुड़ी हुई अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मैच RCB के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। आईपीएल 2025 में दिल्ली इकलौती टीम है जिसने कोई मैच नहीं हारा है। 4 मैचों में 4 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में (मैच नंबर 24 के बाद) दूसरे स्थान पर है।