-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohsin Naqvi Refuses Handover Asia Cup Trophy Says Surya Will Come Office To Take Trophy
सूर्या ने पहले मिलाया था हाथ, फिर क्यों ट्रॉफी लेने से किया मना; ACC चीफ मोहसिन नकवी ने कहा…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 फाइनल जीतने के बावजूद भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। PCB प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला विवाद का कारण बना।

सूर्या और नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। हालांकि जीत के बाद जो घटना सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट तो जीत लिया, लेकिन विजेता ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया।
मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी को स्वीकार करने से मना कर दिया क्योंकि ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों दी जा रही थी। भारतीय टीम की मांग थी कि ट्रॉफी उन्हें UAE क्रिकेट बोर्ड के वाइस-चेयरमैन के द्वारा सौंपी जाए। लेकिन नकवी ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया।
मोहसिन नकवी ने नहीं मानी बीसीसीआई की शर्त
करीब एक घंटे तक भारतीय खिलाड़ी मैदान पर ही इंतज़ार करते रहे, लेकिन जब उनकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो वे बिना ट्रॉफी लिए ही ड्रेसिंग रूम लौट गए। इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी को अपने होटल ले गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि ट्रॉफी भारत को ही सौंपी जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
एसीसी के ऑफिस आकर लेना होगा ट्रॉफी
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एसीसी की बैठक में यह मुद्दा भी उठाया, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नकवी ने उनकी अपील को भी ठुकरा दिया। नकवी ने कहा कि अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी चाहते हैं, तो उन्हें ACC के कार्यालय में आकर खुद ट्रॉफी लेनी होगी।
टूर्नामेंट के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या ने नकवी से मिलाया था हाथ
मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का पुराना फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एशिया कप के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और एसीसी के चीप मोहसिन नकवी से हाथ मिलाया था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: ‘कार्टून की तरह खड़ा था…’, राजीव शुक्ला के ट्रॉफी वाले सवाल पर नकवी ने दिया अजीबोगरीब जवाब
हाथ मिलाने का वाकया टूर्नामेंट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ था। जहां सभी टीमों के कप्तान मौजूद थे। इसके बाद ही भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया कि भारतीय टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगा। जिसके बाद एशिया कप के दौरान खेले गए तीनों मुकाबले में देखने को मिला।
क्यों उठने लगे सूर्या पर सवाल
ट्रॉफी नहीं लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। वो कह रहे है कि जब पहले हाथ मिलाया तो बाद में ट्रॉफी ले क्यों नहीं सकते है। ट्रॉफी लेने या नहीं लेने का फैसला टीम मैनेजमेंट का था। टीम मैनेजमेंट से पहले ही साफ कर दिया था कि अगर मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी दिया जाएगा तो भारतीय टीम ट्रॉफी को नहीं लेगी। वहीं सूर्या के हाथ मिलाने का फैसला व्यक्तिगत था क्योंकि उस समय मैनेजमेंट ने इस तरह का कोई बात नहीं किया था। सूर्या ने मैनेजमेंट की बात मानी और उन्होंने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।
Mohsin naqvi refuses handover asia cup trophy says surya will come office to take trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














