- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tim Paine Appointed Coach For Australia A
ऑस्ट्रेलिया ने विवादों से घिरे रहने वाले खिलाड़ी को बनाया कोच, 12 खिलाड़ियों के साथ आएंगे भारत
पूर्व कप्तान टिम पेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। वे ऑस्ट्रेलिया ए, महिला टीम और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ काम करेंगे। पेन जुलाई में श्रीलंका ए के खिलाफ कोचिंग की शुरुआत करेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

टिम पेन (फोटो-सोशल मीडिया)
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक जिम्मेदारी सौंपी है। वो अब अपने कोचिंग करियर में एक कदम और आगे बढ़े हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पेन को कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया ए टीम, महिला राष्ट्रीय टीम में नियुक्त किया गया है। वहीं बीबीएल में वो एडिलेड स्ट्राइकर्स को कोचिंग देंगे।
पेन का कोचिंग कार्यकाल जुलाई में श्रीलंका ए के खिलाफ शुरू होगा, जहाँ वे तीन एकदिवसीय और दो चार दिवसीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वे सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे और फिर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में भी कोच की भूमिका निभाएंगे।
टिम पेन के अनुभव से खिलाड़ियों को मिलेगा मदद
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा कि टिम पेन खेल और कोचिंग के अपने अनुभव से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। हम उन्हें इस नई भूमिका में देखकर उत्साहित हैं। इस दौरान श्रीलंका दौरे पर पेन को तेज गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ, महिला टीम के सहायक कोच स्कॉट प्रेस्टिज, और विकास कोच ट्रेंट कीप का साथ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Cricket Australia ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, लिस्ट से इन पांच स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
‘आने वाले महीने…’, पीएम अल्बानीज ने ऑस्ट्रेलिया को किया संबधित; मुश्किल वक्त में एकजुटता की अपील
चेन्नई में 12 खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई स्थित एमआरएफ अकादमी में प्रशिक्षण के लिए 12 युवा खिलाड़ियों का चयन भी किया है। यह दौरा 31 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा और इसका मकसद युवा बल्लेबाजों, विकेटकीपरों और स्पिनरों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव देना है।
उपमहाद्वीप के दौरे से युवा खिलाड़ियों को होगा फायदा
बेन ओलिवर ने कहा कि यह दौरा इन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि कई के लिए यह उपमहाद्वीप का पहला अनुभव होगा। दौरे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारी ब्रायन मैकफैडेन, अंडर-19 टीम के कोच एंथनी क्लार्क, स्टीफन स्टबिंग्स और ग्रेग मोलर भी साथ रहेंगे।
एमआरएफ अकादमी दौरे पर जाने वाले खिलाड़ी
जोएल कर्टिस, हैरी डिक्सन, ज़ैंडेन जेह, कैंपबेल केलावे, एंगस लवेल, राफेल मैकमिलन, ओली पीक, लॉयड पोप, निव राधाकृष्णन, जेसन संघा, लियाम स्कॉट और लैचलन शॉ।
Tim paine appointed coach for australia a
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train: पाताल से आसमान तक दौड़ेगी देश की पहली हाई-स्पीड रेल; ठाणे की खाड़ी के नीचे सुरंग का काम शुरू
Apr 05, 2026 | 07:23 PMSRH vs LSG: हैदराबाद में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स
Apr 05, 2026 | 07:17 PMअकोला में हर्षोल्लास से मनाया गया ईस्टर संडे, चर्चों में उमड़े हजारों श्रद्धालु
Apr 05, 2026 | 07:11 PMअंजलि दमानिया ने सुषमा अंधारे के सवालों का दिया जवाब, बताया कहां से मिला अशोक खरात का CDR
Apr 05, 2026 | 07:10 PMआईटीबीपी जवान विकास वानखड़े को अंतिम विदाई, बोरगांव मंजू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Apr 05, 2026 | 07:09 PMऑपरेशन प्रहार: मुर्तिजापुर पुलिस की कार्रवाई, 2.45 लाख कीमत के 5 बैल बरामद
Apr 05, 2026 | 07:06 PM‘इंडस्ट्री भूल जाती है…’, मेघना मलिक का छलका दर्द, टाइपकास्टिंग पर दिया बड़ा बयान
Apr 05, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














