जब नितिन नवीन को मैथिली ठाकुर ने सुनाया खास 'बधाई गीत', सुरों के जादू ने जीत लिया सबका दिल-VIDEO

Maithili Thakur: भारतीय जनता पार्टी की बिहार की युवा विधायक ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की कार्यशैली और अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की।

Maithili Thakur On Nitin Navin: भारतीय जनता पार्टी की बिहार की युवा विधायक ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की कार्यशैली और अपने राजनीतिक सफर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का खुद को “कार्यकर्ता” बताना और जनता को “बॉस” कहना BJP की संस्कार और संगठनात्मक सोच को दर्शाता है। विधायक ने इसे युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बताया और कहा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं होता, संघर्ष और समर्पण ही रास्ता है। उन्होंने बताया कि कलाकार से राजनीति में आने के बाद उन्हें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति को करीब से समझने का मौका मिला। बिहार से BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को उन्होंने राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com