-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- The Greatest All Rounder Vinoo Mankad With Long Enduring Test Records Know His Stats
पुण्यतिथि विशेष: वो भारतीय खिलाड़ी जिसने बिना गेंद फेंके आउट किए कई बल्लेबाज, मौत के बाद हुए मशहूर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vinoo Mankad Death Anniversary: वीनू मांकड़ ने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 विकेट लेकर भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाई। वे महान ऑलराउंडर थे और मांकड़िंग जैसे नियम से भी जुड़े रहे।

वीनू मांकड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Vinoo Mankad Death Anniversary: भारतीय टीम को टेस्ट में पहला जीत दिलाने वाले वीनू मांकड़ का आज 21 अगस्त को पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उनका निधन 21 अगस्त 1978 को उनका महज 61 साल की उम्र में हो गया था। जिसके बाद बीसीसीआई उनकी नाम पर एक टूर्नामेंट आयोजन करती है। यह टूर्नामेंट अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए नेशनल लेवल का होता है। वीनू मांकड़ को भारत सरकार ने 1973 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट 1932 को खेला था। करीब 20 साल के बाद भारत ने पहली जीत दर्ज की थी। 1952 में भारतीय टीम को पहली जीत मिली थी। यह जीत इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। इस जीत के हीरो वीनू मांकड़ रहे थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास का महानतम ऑलराउंडर माना जाता है।
वीनू मांकड़ के प्रदर्शन से जीता था पहला टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम 1952 में जब इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में उतरी, तो टीम के हौसले बुलंद थे। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 266 पर सिमट गई। वीनू मांकड़ ने 8 विकेट झटके थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 457 रन बनाकर पारी घोषित की। भारतीय टीम को 191 रन की बढ़त मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
दूसरी पारी में इंग्लैंड महज 183 रन पर सिमट गई। वीनू मांकड़ ने 4 विकेट लिए थे। भारत पारी और 8 रन से मैच जीता। मैच में वीनू मांकड़ ने कुल 12 विकेट लेकर देश के टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत की स्वर्णिम कहानी लिखी।
1946 में किया था डेब्यू
वीनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 को जामनगर, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम मुलवंतराय हिम्मतलाल ‘वीनू’ मांकड़ था। जून 1946 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला। वीनू मांकड़ दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे। मांकड़ के आंकड़े उन्हें टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार करते हैं। टेस्ट में मौजूदा शीर्ष ऑलराउंडर भारत के रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को माना जाता है। लेकिन, मांकड़ के आंकड़े उन्हें समय से बहुत आगे ले जाते हैं।
ऐसा रहा है मांकड़ का करियर
मांकड़ ने 1946 से 1959 के बीच भारत के लिए 44 टेस्ट खेले। 72 पारियों में 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 2,109 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 231 रन रहा। इसके अलावा, 70 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 162 विकेट उन्होंने झटके। इस दौरान पारी में 8 बार उन्होंने 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा 233 प्रथम श्रेणी मैचों में 26 शतक लगाते हुए 11,591 रन बनाने के साथ-साथ उन्होंने 782 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: ICC ODIs Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, विराट-रोहित हुए टॉप-10 से बाहर
एक से लेकर 11 नंबर तक की बल्लेबाजी
वीनू मांकड़ भारत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक से लेकर ग्यारह नंबर तक बल्लेबाजी की है। भारत के लिए रवि शास्त्री और फारूख इंजीनियर ने भी 1 से 10 नंबर तक बल्लेबाजी की है, लेकिन 11 नंबर तक सिर्फ मांकड़ ने ही बल्लेबाजी की है।
जानें कैसे हुई थी मांकड़िंग की शुरुआत
वीनू मांकड़ के नाम पर ‘मांकड़िंग’ की शुरुआत हुई। 1947 में वीनू ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को रनआउट कर दिया था। वीनू बॉलिंग कर रहे थे, जैसे ही ब्राउन क्रीज से बाहर निकले, वीनू ने उन्हें रनआउट कर दिया। हालांकि, वीनू ने ब्राउन को रनआउट करने से पहले चेतावनी दी थी। वीनू ने ब्राउन को दो बार इसी तरह आउट किया था। लंबे समय तक इस तरह का बल्लेबाजों को रन आउट किया जाना ‘मांकड़िंग’ के रूप में चर्चित रहा। आईसीसी ने अब यह नियम खत्म कर दिया है। (आईएएनएस इनपुट के साथ)
The greatest all rounder vinoo mankad with long enduring test records know his stats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
Jul 15, 2026 | 11:50 AMकेरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














