ICC ODIs Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, विराट-रोहित हुए टॉप-10 से बाहर

ICC Men's ODIs Batting Ranking: आईसीसी के ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। भारत के दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।
ICC ODIs Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, विराट-रोहित हुए टॉप-10 से बाहर
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC Men's ODIs Batting Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दिया है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। पिछले सप्ताह वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रहने वाले रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वहीं विराट कोहली भी टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। कोहली पिछले सप्ताह 736 अंकों के साथ चौथे नंबर पर रहे थे।

आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी का नाम रिटायरमेंट के बाद रैंकिंग से हटा दिया जाता है। लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी वनडे से रिटायर नहीं हुए हैं। दोनों खिलाड़ी इस फॉर्मेट में बने हुए हैं।

रोहित शर्मा ने साल 2025 में अब तक 8 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में उन्होंने भारत की कप्तानी भी की थी। इसके बाद उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को लगातार 5 जीत दिलाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वहीं विराट कोहली ने भी इस कैलेंडर ईयर में 7 वनडे मुकाबले खेले हैं।

आईसीसी अपडेटेड वनडे रैंकिंग

रैंक टीम खिलाड़ी का नाम रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1 भारत शुभमन गिल 784 847 बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर 2023
2 पाकिस्तान बाबर आजम 739 898 बनाम वेस्टइंडीज, मुल्तान 2022
3 न्यूज़ीलैंड डेरिल मिचेल 720 751 बनाम भारत, मुंबई 2023
4 श्रीलंका चरिथ असलंका 719 725 बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (RPS) 2023
5 आयरलैंड हैरी टेक्टर 708 767 बनाम अफगानिस्तान, शारजाह 2024
6 भारत श्रेयस अय्यर 704 710 बनाम न्यूज़ीलैंड, मुंबई 2023
7 वेस्टइंडीज शाई होप 699 802 बनाम भारत, चेन्नई 2022
8 अफगानिस्तान इब्राहिम ज़दरान 676 686 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2023
9 श्रीलंका कुसल मेंडिस 669 669 बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले 2023
10 ऑस्ट्रेलिया ट्रेविस हेड 648 697 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज 2024

ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम मौजूद हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में नाबाद शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के वनडे कप्तान शाई होप दो पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर आ गए हैं। शीर्ष 10 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में वह एकमात्र उल्लेखनीय बदलाव हैं।

केशव महाराज गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर खेले गए पहले वनडे मैच में 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लेने के बाद केशव महाराज दो पायदान की छलांग लगाकर दुनिया के नए नंबर 1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 687 रेटिंग अंक हैं।

श्रीलंका के महेश दीक्षाना और भारत के कुलदीप यादव एक-एक पायदान गिरकर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। शीर्ष 10 में रवींद्र जडेजा नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अजमतुल्लाह उमरजई 296 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com