IND vs NAM Pitch Report: बल्लेबाजों का होगा राज…या फिर कहर बरपाएंगे गेंदबाज, जानिए कैसा है पिच का मिजाज
IND NAM: भारत और नामीबिया के बीच टूर्नामेंट का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां चौके-छक्कों की खूब बरसात देखने को मिलती है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम नामीबिया पिच रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NAM Match Pitch Report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ करने के बाद अब टीम इंडिया अपने अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ने के लिए तैयार है। पहले मैच में भारत को अमेरिका के खिलाफ जीत तो मिली, लेकिन बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर बाकी बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। हालांकि गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और अमेरिका की टीम को लक्ष्य से 29 रन पहले ही रोक दिया। अब नामीबिया के खिलाफ टीम मैनेजमेंट को बल्लेबाजों से बेहतर और आक्रामक प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर नामीबिया की टीम भी भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
कैसी रहती है दिल्ली की पिच?
भारत और नामीबिया के बीच टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे चौके और छक्के लगाने में आसानी होती है। मैदान की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी होने के कारण बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट में यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती दिखाई दी है। पिच पर गेंद टर्न हो रही है, जिससे बीच के ओवरों में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े
अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां अब तक कुल 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 10 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। इन आंकड़ों से साफ है कि इस मैदान पर चेज करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है। ऐसे में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 145 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 134 रन के आसपास है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर भी चिंता बनी हुई है। वह पेट की समस्या से जूझ रहे हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने की संभावना कम नजर आ रही है। अगर अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला मैच से पहले उनकी फिटनेस रिपोर्ट देखने के बाद ही करेगा।
ये भी पढ़ें: भारत और नामीबिया के मुकाबले को कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें पूरा लेखा जोखा
भारत के लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है, क्योंकि लगातार जीत टीम का मनोबल मजबूत करेगी और आगे के मुकाबलों के लिए लय बनाए रखने में मदद करेगी। वहीं नामीबिया की टीम भी उलटफेर करने की क्षमता रखती है, इसलिए मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
