- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Look For 500 Plus Score On Second Day At Edgbaston
IND vs ENG: टीम इंडिया की नजर बड़े स्कोर की तरफ, गिल-जडेजा पर निर्भर है पूरी टीम
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 310 रन बना लिए हैं। इस वक्त गिल और जडेजा क्रीज में मौजूद हैं। यदि टीम को 500 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करना है, तो इन दोंनों बल्लेबाजों को टिक कर खेलना होगा।
- Written By: संजय बिष्ट

रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल (फोटो- @BCCI)
टीम इंडिया के लिए एजबेस्टन टेस्ट का दूसरा दिन काफी महत्वपूर्ण है। दूसरे दिन का खेल गुरुवार 03:30 बजे से शुरु होगा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना चुकी है। कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर बने हुए हैं। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा भी अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
अब तक रवींद्र जडेजा ने कप्तान शुभमन गिल का अच्छा साथ निभाया है। पहले दिन शुभमन गिल को इंग्लिश टीम ने आउट करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो ऐसा करने में नाकामयाब साबित हुए। अब टीम इंडिया के पास दूसरे दिन इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी। ऐसे में शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के उपर पूरी टीम निर्भर है।
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के कंधों में बड़ी जिम्मेदारी
दूसरे दिन टीम इंडिया की नजर टीम का स्कोर 500 रन तक पहुंचाने पर होगी। ये तभी संभव हो पाएगा जब कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा अपना विकेट बचाकर खेलेंगे। इन दोनों के बाद बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर को आना है। जो कि ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
IPL 2026: साई, गिल और बटलर तीनों की घातक बल्लेबाजी, GT ने CSK के सामने जीत के लिए रखा 230 रनों का विशाल टारगेट
वाशिंगटन सुंदर के बाद निचले क्रम की बल्लेबाजी शुरु हो जाएगी। जिसमें आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। ऐसे में यदि टीम इंडिया के 500+ के स्कोर में पहुंचना है, तो मैदान पर लंबे वक्त तक शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा का टिके रहना जरूरी होगा।
कौन है टीम इंडिया में ‘जीजा’? जो 2 साल से नहीं आया घर, गौतम गंभीर ने किया खुलासा
इस वक्त कप्तान शुभमन गिल 114 रन और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का शिकार बने। वहीं, करुण नायर ने 31 तो ऋषभ पंत ने 25 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर पवेलियन गए।
Team india look for 500 plus score on second day at edgbaston
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














