BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

BCCI Annual Player Retainership: बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया। पुरुष-महिला मिलाकर 51 खिलाड़ियों को जगह मिली, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा झटका लगा।
BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका
बीसीसीआई ने जारी किया सालाना कॉन्ट्रेक्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BCCI Annual Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है। इस बार कॉन्ट्रैक्ट सूची में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हो रही है, जिन्हें नई सूची में बड़ा झटका लगा है।

ए+ कैटेगरी खत्म, बदली कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था

बीसीसीआई ने इस बार ए+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे पहले इस शीर्ष श्रेणी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे। अब नई व्यवस्था के तहत कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत ए कैटेगरी से की गई है। यह बदलाव बोर्ड की नई रणनीति को दिखाता है, जिसमें खिलाड़ियों की मौजूदा भूमिका और प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है।

रोहित-विराट को बी कैटेगरी में जगह

नए कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बी कैटेगरी में रखा गया है। इस फैसले का सीधा असर उनकी सालाना कमाई पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को अब पहले की तुलना में लगभग 4 करोड़ रुपये कम मिलेंगे। यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नामों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ए कैटेगरी में नए नाम, महिला टीम का भी एलान

बीसीसीआई ने ए कैटेगरी में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को शामिल किया है। ये खिलाड़ी हाल के समय में टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के अहम सदस्य बने हुए हैं।

वहीं, बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी एलान किया है। ए कैटेगरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

पुरुष टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

कैटेगरी ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।

कैटगरी बी:-रोहित शर्मा, विराट कोहली, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

कैटेगरी सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि विश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com