T20 World Cup 2026: पहले सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI तैयार, टीम में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
SA Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जहां अफ्रीकी टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
SA vs NZ T20 World Cup 2026 Semi-final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस बड़े मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंच चुकी हैं और प्लेइंग इलेवन को लेकर मंथन जारी है। खासतौर पर साउथ अफ्रीका की टीम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में मिला था आराम
एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 चरण के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे का सामना किया था। वह मुकाबला सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के लिहाज से अहम नहीं था, इसलिए टीम मैनेजमेंट ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया। उनकी जगह ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और युवा पेसर क्वेना मफाका को मौका मिला। इन तीनों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया।
जॉर्ज लिंडे ने 21 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया। क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 सफलता हासिल की। हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद सेमीफाइनल में इन खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
मैच विनर्स की हो सकती है वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका अपने अनुभवी और मैच विनर खिलाड़ियों को वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। ऑलराउंडर मार्को यानसेन, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और स्पिनर केशव महाराज की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। मार्को यानसेन ने इस टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों में 11 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कगिसो रबाडा भले ही मौजूदा टूर्नामेंट में 6 मैचों में 4 विकेट ही ले पाए हों, लेकिन उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके नाम 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 82 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: आकिब नबी का मिशन टीम इंडिया शुरू! रणजी में दमदार खेल के बाद BCCI की नजरें, क्या जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी?
वहीं केशव महाराज ने इस वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और देश के लिए 48 टी20 मुकाबलों में 48 विकेट हासिल कर चुके हैं। बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की टीम मैनेजमेंट किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है और कितने बदलाव करती है।
