Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब

Tilak Varma Statement: स्ट्राइक रेट पर उठ रहें सवालों का जवाब देते हुए उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि हमेशा देश की जीत के लिए खेलता हूं।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 22, 2026 | 07:24 AM

तिलक वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tilak Varma Response On Criticism: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर T20 सीरीज में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उपकप्तान तिलक वर्मा के स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल उठ रहे थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज से पहले तिलक ने इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए साफ कहा कि वो व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं, बल्कि टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं।

टीम को जो चाहिए वही करता हूं- तिलक वर्मा

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा ने कहा कि वो जरूरत पड़ने पर पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं, लेकिन हर मैच की परिस्थिति अलग होती है।उन्होंने कहा, ‘इस खेल में अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेलना पड़ता है, खासकर विदेशी परिस्थितियों में ये आसान नहीं होता। मैंने हमेशा कहा है कि टीम को जो जरूरत होती है, मैं वही करता हूं। अगर टीम के लिए पारी संभालनी पड़े तो वो भी करूंगा और अगर पहली गेंद से आक्रमण करना हो तो वो भी कर सकता हूं।’

देश के प्रति जिम्मेदारियां

तिलक वर्मा ने बताया कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत को लगातार शुरुआती झटके लगे, जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को पारी संभालनी पड़ी।उन्होंने कहा कि आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड तक कई मैचों में हमने पावरप्ले या शुरुआती 10 ओवरों में चार-पांच विकेट गंवा दिए। ऐसी स्थिति में आते ही बड़े शॉट खेलने का कोई मतलब नहीं होता। मैं जानता हूं कि पहली गेंद से भी छक्के लगा सकता हूं, लेकिन मैं देश के लिए खेल रहा हूं और इसके साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं।’

सम्बंधित ख़बरें

263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण

टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है

टीम की योजना के अनुसार खेलना

तिलक ने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट उन्हें उपकप्तान के तौर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपता है और वो उसी योजना के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि उस समय टीम को क्या चाहिए। कभी मुझे आखिर तक बल्लेबाजी करनी होती है तो कभी मैच की स्थिति के हिसाब से योजना बदल जाती है। उपकप्तान होने के नाते टीम मैनेजमेंट मुझे कुछ जिम्मेदारियां देता है और मैं उन्हें पूरा करना चाहता हूं। इसलिए मैं हमेशा टीम की योजना के अनुसार खेलता हूं।

स्ट्राइक रेट को लेकर हुई आलोचना

तिलक वर्मा ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले गए 7 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 178 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.85 रहा, जिसे लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए। हालांकि उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में 55 रन, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी T20 में सिर्फ 25 गेंदों पर 53 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 212.00 रहा।

यह भी पढ़ें:- 263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

भारत के प्रदर्शन पर उठ रहे सवाल

भारत हाल के दिनों में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार संघर्ष करता नजर आया है। टीम पहले आयरलैंड से 0-2 से T20 सीरीज हारी, फिर इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से T20 सीरीज गंवाई और उसके बाद वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गई। इन हारों के बाद भारतीय बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट, टीम की रणनीति और गेम प्लैन को लेकर लगातार बहस जारी है। अब देखना ये है की आने वाले भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में टीम की रणनीति और प्रर्दशन क्या आलोचनाओं को रोक पाती है या टीम इंडिया के नाम दर्ज होगी एक और हार।

Indian cricketer tilak varma strike rate criticism response india vs zimbabwe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 07:24 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports News
  • Team India
  • Tilak Varma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.