Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज

WI vs NZ 5th ODI: वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इसके बाद भी न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-2 से जीती।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 22, 2026 | 12:45 PM

वेस्ट-इंडीज ने जीती सीरीज (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

WI vs NZ 5th ODI Score Card: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज को आखिरकार न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज टीम ने पांचवे वनडे में वापसी तो की लेकिन सीरीज नहीं जीत पायी। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हराया। केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 269 रनों के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 47.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही, और अकीम ऑगस्टे और जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। ग्रीव्स ने 15 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। वहीं, ऑगस्टे ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए। कीसी कार्टि अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 20 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और वह 52 गेंदों में 39 रन बनाने के बाद जेडन लेनोक्स का शिकार बने।

शेरफेन रदरफोर्ड और शिमरॉन हेटमायर ने संभाला मोर्चा

123 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद लड़खड़ाती दिख रही वेस्टइंडीज की पारी को शेरफेन रदरफोर्ड और शिमरॉन हेटमायर ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 90 गेंदों में 95 रन जोड़े। रदरफोर्ड ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। वहीं, हेटमायर 64 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

सम्बंधित ख़बरें

BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला

Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब

263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…

🚨 WEST INDIES MISS DIRECT WORLD CUP QUALIFICATION 🚨 – West Indies are officially out of the direct qualification spots for the 2027 ODI World Cup and will now have to go through the qualification pathway.
pic.twitter.com/RD4lqI1mMS
— Hamza Khan (@Hamzakhan17_) July 20, 2026


हेटमायर ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और लेनोक्स ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 268 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और हेनरी निकोल्स महज 10 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड सीरीज जीतने में सफल रही

हालांकि, इसके बाद विल यंग और निक केली ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। यंग ने 63 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और एक छक्के लगाया। वहीं, केली ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए। मार्क चैपमैन 11 रन ही बना सके।

यह भी पढ़ें – सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO

टॉम लाथम अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 71 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की तरफ से 19 वर्षीय गेंदबाज विटेल लॉव्स और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। हालांकि, पांचवें वनडे में मिली हार के बावजूद न्यूजीलैंड सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Wi vs nz 5th odi hetmyer rutherford west indies win new zealand series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 12:34 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • New Zealand
  • West Indies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.