-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Replacement In As New Zealand Batter Ruled Out Of Odi Series
चोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Georgia Plimmer: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं।

जॉर्जिया प्लिमर (फोटो- सोशल मीडिया)
Georgia Plimmer ruled out of ODI series against Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर कंधे की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। यह चोट उन्हें टी20 सीरीज के दौरान ट्रेनिंग सेशन में लगी थी, जिसके बाद वह दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में भी हिस्सा नहीं ले सकीं। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी, लेकिन वनडे सीरीज से पहले यह खबर टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।
प्लिमर का बाहर होना टीम के संतुलन पर असर डाल सकता है, क्योंकि वह लगातार अच्छी फॉर्म में थीं और टॉप ऑर्डर को मजबूती देती रही हैं। टीम मैनेजमेंट अब उनके विकल्प के तौर पर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है।
बेला जेम्स को मिला स्थायी मौका
प्लिमर की जगह युवा बल्लेबाज बेला जेम्स को वनडे टीम में बरकरार रखा गया है। जेम्स को पहले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बल्लेबाजी कवर के रूप में बुलाया गया था, लेकिन अब उन्हें आधिकारिक तौर पर वनडे स्क्वॉड का हिस्सा बना लिया गया है। जेम्स ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और उस सीरीज में दो मुकाबले खेले थे। वह पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थीं, हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है और वह लगभग 100 लिस्ट-ए मैचों का अनुभव रखती हैं। ऐसे में टीम को उम्मीद है कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
हेड कोच ने जताई चिंता
टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने प्लिमर की चोट पर निराशा जताते हुए कहा कि जॉर्जिया हमारे टॉप ऑर्डर की अहम खिलाड़ी हैं और वह टीम में जबरदस्त ऊर्जा लेकर आती हैं। उनका इस सीरीज में उपलब्ध न होना निश्चित तौर पर निराशाजनक है। साथ ही उन्होंने बेला जेम्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं और उनका अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित होगा।
दो नए चेहरों को भी मिला मौका
न्यूजीलैंड ने वनडे स्क्वॉड में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। ऑफ स्पिनर नेंसी पटेल और विकेटकीपर बल्लेबाज इजी शार्प को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। नेंसी पटेल ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में पांच विकेट लेकर प्रभावित किया था। वहीं इजी शार्प ने दो मैचों में नाबाद 18 और नाबाद 22 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।
तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 5 मार्च से शुरू होगी और 2025-2029 महिला चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इस चक्र में श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज पहले ही अपनी मुहिम की शुरुआत कर चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम अब नई संयोजन के साथ इस सीरीज में उतरने को तैयार है।
ये भी पढ़ें: जब-जब अंग्रेजों को पटखनी दी, तब-तब भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; क्या मुंबई में दोहराएगा इतिहास?
ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड
अमेलिया केर (कप्तान), इजी शार्प (विकेटकीपर), इसाबेला गेज (विकेटकीपर), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, बेला जेम्स, एम्मा मैकलियोड, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, मॉली पेनफोल्ड।
Replacement in as new zealand batter ruled out of odi series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक विवाद: सोनिया गांधी पहुंचीं मंदिर मार्ग थाना, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से की मुलाकात
Jul 21, 2026 | 10:01 PMहनी सिंह ने युवाओं के समर्थन में टाला ‘मूनलाइट’ का टीजर, बोले- भोलेनाथ इन बच्चों को शक्ति दें
Jul 21, 2026 | 09:53 PMHair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Jul 21, 2026 | 09:52 PMइंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Jul 21, 2026 | 09:51 PMExplainer: ईरान ने कर दिया मोसाद वाला कारनामा! इजरायल में खड़ी की जासूसों की फौज, नेतन्याहू की नींद हराम
Jul 21, 2026 | 09:47 PMखंडवा के एसएन कॉलेज के सामने कांग्रेस और NSUI का बड़ा प्रदर्शन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 21, 2026 | 09:30 PMAI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
Jul 21, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM














