सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एक मजेदार वाकया भी हुआ। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के साथ हंसी-मजाक करते हुए उनका जेब टटोलकर देखा, कहीं कुछ है तो नहीं।
दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा ने जेब से एक पर्ची निकालकर जश्न मनाया था। जिसके बाद वो पर्ची को लेकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी पढ़ते दिखें। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ मस्ती करते हुए जेब चेक किया। सूर्यकुमार यादव यह देखना चाहते थे कि कहीं वो फिर से कोई पर्ची तो जेब में नहीं रखे हुए हैं।
इसी को लेकर सूर्यकुमार ने मैच के दौरान मज़ाकिया अंदाज़ में अभिषेक की जेब टटोली और दोनों खिलाड़ी हंसते हुए नज़र आए। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। आप वीडियो यहां देख सकते हैं…
pic.twitter.com/jjE4cpoexd https://t.co/zLCozmFpkf
— 𝘽²⁶⁹ (@mallichudam) April 17, 2025
मुंबई इंडियंस के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। हैदराबाद की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन मध्य ओवर में टीम को रन बनाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 40, ट्रेविस हेड ने 28, नीतीश रेड्डी ने 19, क्लासेन ने 37 और अनिकेत वर्मा ने नाबाद 18 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने 2, बुमराह ने 1, हार्दिक पांड्या ने 1 और बोल्ट ने 1 विकेट लिए।
खेल जगत से जुड़ी हुई अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई के लिए रियान रिकलटन ने 31, रोहित शर्मा ने 26, विल जैक्स ने 36, सूर्यकुमार यादव ने 26, तिलक वर्मा ने 21, हार्दिक पांड्या ने 21 रन बनाकर जीत दिला दी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, ईशान मलिंगा ने 2 और हर्षल पटेल ने 1 विकेट चटकाए।