‘ये बेशर्म लोग सिर्फ…’, क्यों सुनील गावस्कर ने भारत की वर्ल्ड चैंपियन महिला टीम को दी चेतावनी?
Sunil Gavaskar: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम को सलाह दी कि वादे किए गए इनाम न मिलने पर निराश न हों। उन्होंने कहा- कई लोग जीत का फायदा अपने प्रमोशन के लिए उठाते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर और सुनील गावस्कर (फोटो- सोशल मीडिया)
Sunil Gavaskar to Indian Women’s Cricket Team Players: 2 नवंबर 2025 को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता और साथ ही वर्षों से जारी आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। इस शानदार जीत के बाद आईसीसी ने टीम को करीब 40 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी, जबकि बीसीसीआई ने 51 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया।
इसके अलावा कई राज्यों की सरकारों और नेताओं ने भी अपनी-अपनी खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। लेकिन इन सब के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों को चेतावनी दे डाली है।
ये बेशर्म लोग महिलाओं की जीत का फायदा उठाते हैं- सुनील गावस्कर
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मिड-डे के अपने कॉलम में महिला खिलाड़ियों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें वादा किए गए इनाम नहीं मिलते हैं, तो निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने लिखा कि लड़कियों के लिए बस एक चेतावनी। अगर कुछ इनाम आपको नहीं मिलते हैं, तो निराश मत हों। ये बेशर्म लोग सिर्फ आपकी जीत का फायदा उठाकर अपना प्रमोशन कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
इसके आगे पूर्व दिग्गज ने लिखा कि भारत में विज्ञापनदाता और ब्रांड अक्सर विजेताओं के नाम पर प्रचार करने में जुट जाते हैं। अगर किसी ने अखबारों और होर्डिंग्स को ध्यान से देखा हो, तो पता चलेगा कि वे अपनी कंपनी या नाम को प्रमोट कर रहे हैं, न कि वास्तव में भारतीय क्रिकेट को सम्मान दे रहे हैं।
1983 वर्ल्ड कप का उदाहरण देकर समझाया मुद्दा
सुनील गावस्कर ने अपने 1983 विश्व कप अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था, तब भी खिलाड़ियों से कई वादे किए गए थे, लेकिन उनमें से ज्यादातर कभी पूरे नहीं हुए। उन्होंने बताया कि मीडिया ने तब भी बड़ी कवरेज दी थी, लेकिन हकीकत में उन घोषणाओं का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।
ये भी पढ़ें: महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ज्योति सिंह को सौंपी गई कप्तानी
गावस्कर ने कहा कि मीडिया को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि ये बेशर्म लोग खिलाड़ियों की सफलता का उपयोग अपने निजी प्रचार के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों, अगर ये लोग आपकी जीत का इस्तेमाल खुद को प्रमोट करने के लिए कर रहे हैं, तो चिंता मत करो। असली पहचान तुम्हारी मेहनत और खेल की उपलब्धि से मिलेगी।
