-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Icc Womens World Cup West Indies Beat Bangladesh By 4 Runs
ICC World Cup के इतिहास में दर्ज़ हुआ ‘अनोखा’ रिकॉर्ड, वेस्ट इंडीज़ की विमेन क्रिकेटर्स के नाम हुआ कीर्तिमान
- Written By: नवभारत डेस्क

-विनय कुमार
ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 में 18 मार्च 2022 को बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच (BANW vs WIW) बेहद दिलचस्प मुकाबला देखा गया। मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम लो स्कोर पर सिमट गई थी। इसलिए कुछ भी कह पाना कठिन था। मैच के अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 8 रनों की जरूरत थी, लेकिन 3 बॉल पहले वेस्ट इंडीज ने नकेल कसी और बांग्लादेश के जबड़े से शिकार छीन ली, और 4 रन से मुकाबला जीत लिया।
वेस्ट इंडीज की 3 स्पिन गेंदबाज मैथ्यूज, एफी फ्लेचर और स्टैफनी टेलर ने 73 रन देकर बांग्लादेश के 10 के 10 विकेट उखाड़ दिए। वर्ल्ड कप का इतिहास बताता है कि, ICC Women’s Cricket World Cup में पहली बार विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने उड़ाए।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
इस जीत से वेस्ट इंडीज ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 के पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई थी। वेस्ट इंडीज ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें यह उसकी तीसरी जीत रही। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम को अब तक खेले कुल 4 मैचों में 3 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
न्यूजीलैंड के बे ओवल स्टेडियम Bay Oval Cricket Stadium, New Zealand) में खेले गए ताज़ा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी की थी। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही स्कोर कर सकी। लेकिन, इस लो स्कोर टारगेट को चेज़ करने मैदान पर उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 136 रन पर टें बोल गई और वेस्ट इंडीज़ ने मुकाबला जीत लिया।
बांग्लादेश की तरफ से नाहिदा अख्तर ने (25 नॉट आउट) अंतिम ओवर तक बांग्लादेश की जीत की आशा को बनाए रखा था। लेकिन, आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर एक रन लेना उन्हें महंगा पड़ गया, क्योंकि वेस्ट इंडीज़ की घटक स्पिनर टेलर ने अगली बॉल पर 11वें नंबर की बैटर फरीहा तृष्णा को बोल्ड कर खेल खत्म कर दिया। नाहिदा अख्तर के अलावा शरमीन अख्तर (17 रन), फरगाना हक (23 रन), बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना (25 रन) और सलमा खातून (23 रन) ही डबल डिजिट का आंकड़ा छू सकीं, बाकी सिंगल डिजिट में निपट गईं।
इससे पहले वेस्ट इंडीज की टीम की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज स्टेफनी कैंपबेल (Stephanie Campbell) ने 107 गेंदों का सामना किया था और 5 चौके की मदद से 53 रन बनाई और नॉट आउट भी रहीं थीं। उनके अलावा हेली मैथ्यूज (18 रन), डींड्रा डोटिन (17 रन) और एफी फ्लेचर ही डबल डिजिट छू पाईं। बांग्लादेश की तरफ से नाहिदा (Nahida) और सलमा खातून (Salma Khatun) ने 2-2 विकेट चटकाए।
वेस्ट इंडीज की इस जीत में तीन के स्पिन गेंदबाजों ने बड़ी भूमिका निभाई। ऑफ स्पिनर (Off spinner) हेली मैथ्यूज ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। लेग स्पिनर एफी फ्लेचर ने अपने 10 ओवर की बोलिंग में 29 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। और ऑफ़ स्पिनर स्टैफनी टेलर ने अपनी 9.3 ओवर की गेंदबाजी में 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों को वापसी का रास्ता नपवा दिया।
Icc womens world cup west indies beat bangladesh by 4 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














